{"_id":"5ede30628ebc3e9056108d95","slug":"groom-ran-away-leaving-bride-in-pavilion-at-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरात आई और वरमाला हुआ फिर भी चुपके से भाग निकला दूल्हा, जानिए क्या है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरात आई और वरमाला हुआ फिर भी चुपके से भाग निकला दूल्हा, जानिए क्या है वजह
Mon, 08 Jun 2020 07:21 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 08 Jun 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : DEMO PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के महराजगंज में रविवार को एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादी में जयमाला के बाद अचानक दूल्हा फरार हो गया। बताया जा रहा है कि उसे दुल्हन पसंद नहीं थी।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
महराजगंज जिले के परसा मलिक थाना क्षेत्र के एक गांव से बरात नौतनवां थाना क्षेत्र के एक गांव में आई थी। बरात गांव के पंचायत भवन में ठहरी हुई थी। कन्या पक्ष के लोगों ने पूरे रीति रिवाज के साथ द्वारपूजा करवाया, उसके बाद जलपान व भोजन के बाद जयमाला कार्यक्रम शुरू हुआ।
विज्ञापन
मंडप में दुल्हन तथा दूल्हा एक साथ बैठे थे। दूल्हा और दुल्हन ने एक दूसरे को जयमाला भी डाली। लेकिन दूल्हे को दुल्हन पसंद नहीं आई तो वह धीरे से पैदल ही भाग निकला। जानकारी मिलते ही बराती भी भाग निकले।
विज्ञापन
उधर, कन्या पक्ष के लोग रिश्तेदारों को खाना खिलाने तथा शादी कराने की तैयारी में जुटे थे। कुछ समय बीतने के बाद जब कन्या पक्ष के लोग शादी के लिए दूल्हे को बुलाने गए तब पता चला कि बराती भाग गए।
घराती पक्ष के लोग दूल्हे को खोजने लगे तो कहीं पता नहीं चला, दूल्हे के पिता भी फरार हो गए थे। प्रभारी निरीक्षक शिव मनोहर यादव ने बताया कि इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर शिकायत थाने तक आएगी तो कार्रवाई की जाएगी।