फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Greenland hospital employee vaccinated children filed a statement in CMO office

ग्रीनलैंड हॉस्पिटल मौत मामला: टीका लगाने वाले कर्मचारी ने CMO कार्यालय में दर्ज कराया बयान, जांच जारी

Tue, 14 Mar 2023 11:51 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 14 Mar 2023 11:51 AM IST
सार

डॉ. नंदलाल कुशवाहा ने बताया कि जिस वायल से वैक्सीन लगाई गई थी, वे तीनों वायल तथा कुछ और खाली वायल लखनऊ जांच के लिए भेजी गई हैं। उसी बैच के कुछ वैक्सीन के भी नमूने भी लिए गए हैं। जल्द ही इन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा।

विज्ञापन
Greenland hospital employee vaccinated children filed a statement in CMO office
ग्रीनलैंड हॉस्पिटल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

ग्रीनलैंड हॉस्पिटल, करीम नगर चरगांवा में नियमित टीका लगने से दो बच्चों की मौत के मामले में टीका लगाने वाले कर्मचारी बैजनाथ सोमवार को सीएमओ कार्यालय में अपना बयान दर्ज कराया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नंदलाल कुशवाहा के सामने टीका लगाने की बात स्वीकार है। लिखित रूप से इसकी जानकारी भी दी है।

विज्ञापन


ग्रीनलैंड हॉस्पिटल में पांच मार्च को तीन बच्चों को बीसीजी, हेपेटाइटिस बी का टीका लगाने के साथ ही ओरल पोलियो वैक्सीन दी गई थी। टीका लगने के कुछ ही देर बाद तीन नवजातों की तबीयत बिगड़ी और उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज के दौरान दो बच्चों की मौत हो चुकी है। जबकि, तीसरे नवजात की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


मामले में मृत बच्चों के परिजनों की तहरीर पर चिलुआताल थाना पुलिस ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज के स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. सुधीर गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही रविवार को हॉस्पिटल सील किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. नंदलाल कुशवाहा ने बताया कि जिस वायल से वैक्सीन लगाई गई थी, वे तीनों वायल तथा कुछ और खाली वायल लखनऊ जांच के लिए भेजी गई हैं। उसी बैच के कुछ वैक्सीन के भी नमूने भी लिए गए हैं। जल्द ही इन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा।


इसके अलावा बच्चों को कौन सा टीका लगा, उसके बाद उन्हें क्या दिक्कत हुई, उन्हें कहां भर्ती कराया गया, परिजन ने क्या कहा आदि के संबंध में पूरी रिपोर्ट लखनऊ मुख्यालय भी भेज दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed