{"_id":"66734d9cf88bbed7c4095b38","slug":"grandfather-bought-gun-and-rifle-children-are-shying-away-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-594456-2024-06-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बाबा-दादा ने खरीदी बंदूक और रायफल, बच्चे कर रहे किनारा- अलसहों से करने लगे 'तौबा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बाबा-दादा ने खरीदी बंदूक और रायफल, बच्चे कर रहे किनारा- अलसहों से करने लगे 'तौबा'
Thu, 20 Jun 2024 03:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 03:44 PM IST
सार
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देश पर सभी थानों से पांच वर्ष या इससे अधिक समय से जमा असलहों की रिपोर्ट मांगी गई थी। इसके बाद थानेदारों ने अपने-अपने थाने में लंबे समय से जमा असलहों की रिपोर्ट पुलिस ऑफिस भेजी है। इसमें सबसे अधिक असलहे की संख्या गोला थाने में 95 और बड़हलगंज में 46 मिली है।
विज्ञापन
गन हाउस।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
बाबा-दादा द्वारा बड़े शौक से खरीदी गई बंदूक, रायफल, पिस्टल और रिवाल्वर अब थानों में जंग खा रही हैं। उन्हें घर लाने में बच्चे जरा भी दिलचस्पी नहीं दिखा रहे। अब उनके लाइसेंस के नेस्तनाबूद होने का वक्त आया गया है। जिले में कई ऐसे थाने हैं, जहां 12-12 साल से असलहे जमा हैं।
थानों में पांच वर्ष से अधिक समय से 390 लाइसेंसी असलहे जमा हैं, जिन्हें चुनाव के दौरान थानों में जमा कर लाइसेंसधारकों ने इनकी कभी सुधि नहीं ली। मालखानों में जमा ऐसे असलहों के लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे।
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देश पर सभी थानों से पांच वर्ष या इससे अधिक समय से जमा असलहों की रिपोर्ट मांगी गई थी। इसके बाद थानेदारों ने अपने-अपने थाने में लंबे समय से जमा असलहों की रिपोर्ट पुलिस ऑफिस भेजी है। इसमें सबसे अधिक असलहे की संख्या गोला थाने में 95 और बड़हलगंज में 46 मिली है।
विज्ञापन
गोला में एक असलहा 2012 से जमा है, जिसे लेने आज तक लाइसेंसधारक नहीं आया। वहीं, कई थानों में इसकी संख्या शून्य है। एसएसपी ने बताया कि अब यह रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी। वहां से इन असलहों का निरस्तीकरण कराया जाएगा।
मृत 54 हिस्ट्रीशीटरों का थाने की सूची से हटेगा नाम
एसएसपी ने सभी थानों में हिस्ट्रीशीटर का सत्यापन करवाया है। जिले के थानों के 54 हिस्ट्रीशीटर ऐसे मिले हैं जिनकी मौत हो चुकी है और उनका नाम अभी भी सूची में है। एसएसपी ने मृत हिस्ट्रीशीटरों का नाम हटाने के लिए सभी थानों से रिपोर्ट मांगी है। थाना प्रभारी अपने क्षेत्र के मृत हिस्ट्रीशीटरों का मृत्यु प्रमाणपत्र या फिर ग्राम प्रधान व पार्षद से मृत्यु की सत्यापित कॉपी पुलिस ऑफिस में भेजेंगे। इसके बाद एसएसपी की अंतिम मुहर लगने के बाद मृत हिस्ट्रीशीटरों का नाम सूची से हटाया जाएगा।
इनाम रखकर गैंगस्टर की होगी गिरफ्तारी
एसएसपी के निर्देश पर जिले में ऐसे गैंगस्टर जिनकी गिरफ्तारी अभी शेष है, उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। साथ ही थाने के वांछित गैंगस्टर को पकड़ने के लिए इनाम रखा जाएगा।
15 दिन अभियान चलाकर चार्जशीट होगी दाखिल
एसएसपी के निर्देश पर 15 दिन का अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत सीओ को जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वे 15 दिन के अंदर वर्ष 2015 से अबतक लंबित चार्जशीट को पूरा करके कोर्ट में दाखिल करेंगे। इसके बाद कोर्ट से मिली रसीद का विवरण थाने के अपराध रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा।
एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने बताया कि थानों के मालखाने में लंबे समय से असलहे जमा हैं। पांच साल व इससे अधिक समय से थानों में जमा असलहों की रिपोर्ट मंगा ली गई है। यह रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।