फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Grabbed jewelry of an elderly woman by pretending to be her son friend

Gorakhpur News: बेटे का दोस्त बताकर बुजुर्ग महिला के जेवर हड़पे, सुबह सैर पर थी निकलीं

Tue, 06 Jun 2023 02:46 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 06 Jun 2023 02:46 PM IST
सार

पांडेयपार निवासी शेषा देवी प्रतिदिन की भांति सोमवार सुबह कौड़ीराम-गजपुर मार्ग पर टहल रही थीं। घर से लगभग आधा किमी दूर पांडेयपार साप्ताहिक बाजार के पास एक बाइक सवार युवक पहुंचा और घटना को अंजाम देकर कौड़ीराम की ओर भाग निकला। शक होने पर महिला घर पहुंचीं तब ठगी का एहसास हुआ।

विज्ञापन
Grabbed jewelry of an elderly woman by pretending to be her son friend
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गोरखपुर जिले के गगहा इलाके में सुबह की सैर पर निकलीं 70 वर्षीय शेषा देवी के गहने लेकर जालसाज फरार हो गया। दरअसल, सोमवार सुबह 5:30 बजे जालसाज ने बुजुर्ग को खुद को बड़े बेटे का दोस्त बताते हुए रोका था और फिर बोला कि अखिलेश भइया ने भेजा है, सोने की चेन व अंगूठी दे दीजिए, इसे बड़ा कराना है। झांसे में आकर बुजुर्ग ने जेवर दे दिए और घर आने पर उन्हें ठगी की जानकारी हुई। घटना की सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: पुलिस से महिला ने की फरियाद, बोली- साहब, पति नशे में करता है दरिंदगी, मुझे बचा लीजिए
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पांडेयपार निवासी शेषा देवी प्रतिदिन की भांति सोमवार सुबह कौड़ीराम-गजपुर मार्ग पर टहल रही थीं। घर से लगभग आधा किमी दूर पांडेयपार साप्ताहिक बाजार के पास एक बाइक सवार युवक पहुंचा और घटना को अंजाम देकर कौड़ीराम की ओर भाग निकला। शक होने पर महिला घर पहुंचीं तब ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed