फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   grabbed 70 lakhs to made a deal for two crores in land at gorakhpur

जालसाजी का खेल: दूसरे की जमीन अपनी बताकर किया दो करोड़ में सौदा, 70 लाख हड़पे

Sat, 02 Sep 2023 02:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 02 Sep 2023 02:06 PM IST
सार

दूसरे की जमीन को अपनी बताकर जालसाजों ने एक शख्स से 70 लाख रुपये हड़प लिए। आरोप है कि दो करोड़ रुपये में जमीन का सौदा तय होने के बाद एडवांस के तौर पर तीन बार में 70 लाख रुपये ले लिए गए, लेकिन जमीन का बैनामा नहीं किया गया।

विज्ञापन
grabbed 70 lakhs to made a deal for two crores in land at gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोरखपुर जिले में सहजनवां के भीटी रावत में स्थित दूसरे की जमीन को अपनी बताकर जालसाजों ने एक शख्स से 70 लाख रुपये हड़प लिए। आरोप है कि दो करोड़ रुपये में जमीन का सौदा तय होने के बाद एडवांस के तौर पर तीन बार में 70 लाख रुपये ले लिए गए, लेकिन जमीन का बैनामा नहीं किया गया।

विज्ञापन


अब आरोपी, रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एसएसपी के निर्देश पर सहजनवां पुलिस ने गीता प्रेस रोड निवासी अनूप शर्मा, उनकी पत्नी श्रुति शर्मा, भाई की पत्नी नेहा शर्मा पर जालसाजी, धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कैंट क्षेत्र के बेतियाहाता निवासी राजकुमार सिंह को एक भूखंड की आवश्यकता थी। राजघाट इलाके के मिर्जापुर गोड़ियाना निवासी अनूप शर्मा से मुलाकात में इसकी चर्चा की। अनूप ने उन्हें बताया कि एक भूखंड सहजनवां इलाके के भीटी रावत में है, जो उसकी पत्नी और भाई की पत्नी के नाम से दर्ज है। दो करोड़ में सौदा तय हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: बदल रहा है गोरखपुर: स्काई-वे....भूल जाएंगे रेलवे स्टेशन और रोडवेज का लंबा जाम
 

इसके बाद तीनों आरोपियों ने भीटी रावत स्थित दूसरे की जमीन को अपना बताने के लिए कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उस पर अपना फोटो लगाया और हस्ताक्षर किए। सहमति बनने के बाद पीड़ित ने 25 लाख रुपये आरटीजीएस से भुगतान किया। एक लाख रुपये नकद दिए। शेष रुपये बैनामा होने पर देने का वादा किया।

इसे भी पढ़ें:  हिंदी बाजार के धंधेबाज पंडित को लखनऊ उठा ले गई डीआरआई की टीम, बड़े पैमाने पर करता था अवैध धंधा

आरोप है कि जब पीड़ित ने जमीन बैनामा करने के लिए कहा तो तीनों आनाकानी करने लगे। इसके बाद उन्हें नोटिस भेजा गया। नोटिस मिलने पर तीनों आरोपियों ने पीड़ित से कहा कि सर्किल रेट कम है, शेष रुपये खाते में नहीं लेंगे। नकद चाहिए।

झांसे में आकर पीड़ित ने 44 लाख रुपये नकद दे दिए। इसके बाद भी जमीन का बैनामा नहीं किया गया। जब बैनामा करने का दबाव बनाया गया तो आरोपी धमकी देने लगे। पीड़ित ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर सहजनवां पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed