फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Governor honored progressive farmer Naval Kishore Singh

Gorakhpur News: प्रगतिशील किसान नवल किशोर सिंह को राज्यपाल ने किया सम्मानित

Fri, 01 Dec 2023 02:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
Governor honored progressive farmer Naval Kishore Singh
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में सम्मानित हुए गोरखपुर के किसान
विज्ञापन

धान-गेहूं फसल चक्र में उन्नत तकनीक के इस्तेमाल कर आय संवर्धन के लिए मिला पुरस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। धान-गेहूं फसल चक्र में उन्नत तकनीक का इस्तेमाल कर आय संवर्धन के लिए गोरखपुर के प्रगतिशील किसान नवल किशोर सिंह को राज्यपाल आनंदी पटेल ने सम्मानित किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ विजेंद्र सिंह, कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख उपस्थित रहे।
बृहस्पतिवार को आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या में दीक्षांत समारोह के अवसर पर सात मंडलों के सात प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। इनमें गोरखपुर मंडल से नवल किशोर सिंह को भी राज्यपाल ने सम्मानित किया। गोरखपुर मंडल से सम्मानित होने वाले किसान नवल किशोर सिंह पिछले चार वर्षों में धान गेहूं की खेती में अभिनव प्रयोग करके उत्पादन को उच्च स्तर स्थापित किया है । नवल किशोर प्रतिवर्ष प्रति हेक्टेयर एक लाख बीस हजार रुपये की शुद्ध आमदनी धान गेहूं फसल चक्र से तथा सरसों से प्रति हेक्टेयर लगभग एक लाख की शुद्ध लाभ प्राप्त कर रहे है।
विज्ञापन

उन्हाेंने बताया कि धान की सीधी बुवाई ड्रम सीडर द्वारा तथा सुपर सीडर द्वारा करते हैं। इससे लागत में काफी कमी आती है तथा धान की पैदावार भी अच्छी होती है। धान की कटाई करने के बाद फसल अवशेष में ही सुपर सीडर से गेहूं की बुवाई कर देते हैं। खेत में फसल अवशेष को सड़ाने के लिए वह पहले से यूरिया डाल करके सुपर सीडर से बुवाई करते हैं। इस तरीके से नवीनतम तकनीकों को अपना करके वह पूरा अवशेष खेत की मिट्टी में मिला देते हैं। इससे उनकी फसल की पैदावार अच्छी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही वह सरसों की बुवाई एक बहुत ही उन्नत मशीन से करते हैं जिसमें पौधे से पौधे की दूरी व लाइन से लाइन की दूरी भी सरसों की मेंटेन की जाती है। इससे उनके सरसों की पैदावार भी अन्य किसानों की अपेक्षा अधिक रहती है। इस प्रकार वह मूंग की खेती मटर मसूर की खेती भी करते हैं। इस बार उन्होंने तिल की भी बुवाई किया है और उससे भी अच्छी आमदनी उन्होंने प्राप्त की है। धान के साथ-साथ गेहूं में उन्होंने मिनी स्प्रिंकलर सिस्टम भी पूरे खेत में लगाया हुआ है जिससे उनकी पानी की बहुत ही बचत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed