{"_id":"6023cc5ffa69bb3aa565adf6","slug":"governor-anandiben-patel-talks-with-progressive-farmers-in-police-lines","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किसानों से की बातचीत, बोलीं- किसान समृद्ध बनेगा तो भारत समृद्ध होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किसानों से की बातचीत, बोलीं- किसान समृद्ध बनेगा तो भारत समृद्ध होगा
Wed, 10 Feb 2021 06:27 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 10 Feb 2021 06:27 PM IST
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बुधवार को देवरिया दौरे पर रहीं। वहां उन्होंने कहा कि जब किसान समृद्ध होगा तो देश भी समृद्ध होगा और समाज में भी खुशहाली आएगी। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी भी वर्ष 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करने की दिशा में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस लाइन में बुधवार को आयोजित प्रगतिशील किसानों के साथ बातचीत में राज्यपाल ने कहा कि किसान संभल रहा है। सोच बदल रही है। कम लागत में अच्छा उत्पादन कर रहा है। अपनी फसल की कीमत भी तय कर रहा है। खेती में कृषि यंत्रों का उपयोग कर रहा है। हमें 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करनी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एक समय था खाने के लिए गेहूं बाहर से मंगाना पड़ता था। वह लाल होता था, जिसकी रोटी भी अच्छी नहीं होती थी, अब ऐसा नहीं है। किसान समृद्ध हो रहा है। आर्गेनिक खेती भी करने लगा है। सोलर पंप का उपयोग कर रहा है। गाय के गोबर का उपयोग करके देवरिया सहित कई जिलों में महिलाएं विभिन्न उत्पाद तैयार कर रही हैं।
विज्ञापन
ऑर्गेनिक खेती पर दिया जोर
राज्यपाल ने कहा कि पहले गाय सड़कों पर घूमती थीं, प्लास्टिक खाती थीं। योगी सरकार ने जगह-जगह गो आश्रय स्थल बनवाएं हैं, जहां गोबर एकत्रित हो रहा है और उससे खाद बनाई जा रही है। वाराणसी में ऐसे साढ़े चार सौ गांवों के गोबर को एकत्रित करके ऐसी शुरुआत की गई है। लखनऊ में भी कान्हा गोशाला में एक ऐसा प्रोजेक्ट शुरू हुआ है, इसका फायदा किसानों को मिल रहा है। उन्होंने किसानों से समूह और ऑर्गेनिक खेती करने पर जोर देते हुए कहा कि ऑर्गेनिक खेती से बीमारियां दूर होंगी।
इसके पहले उपनिदेशक कृषि एके मिश्रा ने उपलब्धियां गिनाईं। बताया कि जिले में छह कृषि उत्पादक संगठन अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रहे हैं और लाभ भी अर्जित कर रहे हैं। इनमें पूर्वांचल पोल्ट्री उत्पादक संगठन, कृषक उत्पादक संगठन, महालक्ष्मी उत्पादक कंपनी, विकासशील उत्पादक कंपनी आदि कंपनियां प्रमुख हैं।
किसान स्वतंत्र सिंह ने मशरूम की खेती, वेदव्यास सिंह ने पोल्ट्री व्यवसाय और सामूहिक खेती की उपलब्धियों को रेखांकित किया। भागलपुर के सत्यप्रकाश ने यांत्रिक खेती के बारे में अपनी उपलब्धियां बताईं। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय तिवारी ने राज्यपाल को पौधा भेंट किया। प्रगतिशील किसान संकर्षण शाही, मोहन पाठक आदि ने भी अपनी बात रखी।