फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   government take decision on reducing school fees

गोरखपुर: नगर विधायक ने विधानसभा में उठाया फीस माफी का मुद्दा, कहा- निम्नस्तरीय है ऑनलाइन पढ़ाई

Sun, 23 Aug 2020 03:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 23 Aug 2020 03:25 PM IST
विज्ञापन
government take decision on reducing school fees
नगर विधायक ने प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को ज्ञापन सौंपा। - फोटो : अमर उजाला।

नगर विधायक डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल ने कोरोना संकट के दौर में अभिभावकों के हक में शुक्रवार को विधानसभा में आवाज बुलंद की। उन्होंने उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री सतीश द्विवेदी से एक बार फिर स्कूल की फीस माफ करने या कम करने पर विचार करने की मांग की है।

विज्ञापन


विधायक ने कहा कि कोरोना संकट में प्रदेश के सभी विद्यालय पूरी तरह से बंद हैं। इस दौरान नागरिकों की आय बुरी तरह प्रभावित हुई है। अधिकतर गरीब तथा मध्यवर्गीय परिवारों का जीवन आर्थिक रूप से परेशान करने वाला हो गया है। बहुत से परिवारों का घरेलू खर्च तक नहीं चल पा रहा है। ऐसे में अभिभावकों की इच्छा थी कि अगर विद्यालय बंद है तो सरकार विद्यालयों को फीस-माफी के लिए निर्देशित करे। उन्होंने कहा कि शासन की ओर से निर्देश भी दिए गए कि कोई भी विद्यालय फीस जमा करने के लिए दबाव नहीं बनाएगा।
विज्ञापन


वार्षिक फीस, लाइब्रेरी, बिल्डिंग, खेलकूद, परिवहन फीस तो बिल्कुल ही न ली जाए। सिर्फ शिक्षण शुल्क ही लिया जाए। मगर स्कूल प्रबंधन मैसेज करके अभिभावकों को धमकाकर तीन महीने की 12-16 हजार फीस एक साथ वसूलने के साथ ही दस हजार तक की वार्षिक फीस भी वसूल लिए हैं। यहां तक कि अभिवावकों को स्कूल बुलाकर जबरन महंगी किताबें खरीदने के लिए मजबूर किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

निम्नस्तरीय है ऑनलाइन पढ़ाई

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि स्कूलों में शुरू कराई गई ऑनलाइन शिक्षा अनियोजित तथा निम्नस्तरीय है। आज विद्यालय खोलना सबसे लाभ का व्यवसाय माना जाता है। उन्होंने कहा कि सच तो यह है कि सिर्फ 25 प्रतिशत फीस से विद्यालय अपने शिक्षकों को वेतन दे सकते हैं।

नगर विधायक ने विधानसभा में उठाया जलभराव का मुद्दा
नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने सिंघड़िया से वसुंधरा कॉलोनी और प्रज्ञा विहार से इंजीनियरिंग कॉलेज तक जलभराव का मुद्दा विधानसभा में उठाया। साथ ही इसके लिए लोकनिर्माण विभाग को जिम्मेदार ठहराते हुए दोषी अभियंताओं के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।

उन्होंने उप मुख्यमंत्री और लोकनिर्माण मंत्री केशव प्रसाद मौर्य से भी इसके लिए जिम्मेदार सहायक अभियंता की शिकायत की। नगर विधायक ने बताया कि उप मुख्यमंत्री ने विभाग के इंजीनियर इन चीफ को संबंधित अवर अभियंता के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है।

नगर विधायक ने कहा कि लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों ने देवरिया रोड को ऊंचा कर दिया लेकिन यह समझने की कोशिश ही नहीं की कि सड़क ऊंची करने के बाद दोनों ओर की कॉलोनियों का पानी कहां निकलेगा। ऐसे में 10 हजार नागरिक जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed