फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   government got three crore rupees due to withdrawal of security deposit of candidates in panchayat elections

त्रिस्तरीय पंचाय चुनाव 2021: शासन को बैठे-बिठाए मुफ्त में मिले 3 करोड़, जानिए कैसे

Mon, 16 Aug 2021 04:15 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 16 Aug 2021 04:15 PM IST
सार

जीत की खुशी और हार के गम में प्रत्याशियों ने न जमानत राशि वापस ली न ही खर्च का ब्यौरा ही दिया। 3 अगस्त तक जमानत राशि वापस लेने के लिए आवेदन की थी अंतिम तिथि।

विज्ञापन
government got three crore rupees due to withdrawal of security deposit of candidates in panchayat elections
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में शासन- प्रशासन को बैठे-बैठे तीन करोड़ से अधिक की राशि मिलने की उम्मीद है। पंचायत चुनाव में जीत की खुशी और हार के गम में प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य के साथ ही जिला पंचायत सदस्य के हजारों प्रत्याशियों ने न तो जमानत राशि वापस ली और ना ही खर्च का ब्यौरा दिया। चुनाव खत्म होने कि 3 महीने के भीतर जमानत राशि वापस लेने के लिए आवेदन करना था। मगर गिनती के कुछ एक प्रत्याशियों को छोड़ किसी ने भी आवेदन नहीं किया।
विज्ञापन


3 अगस्त आवेदन करने की आखरी तिथि थी। ऐसे में अब ये प्रत्याशी जमानत राशि नहीं पा सकेंगे। इसी तरह से चुनाव खत्म होने के 3 महीने के भीतर ही सभी प्रत्याशियों को खर्च का ब्यौरा देना था। मगर तय अवधि 3 अगस्त तक किसी भी प्रत्याशी ने खर्च का हिसाब नहीं दिया। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार खर्च का हिसाब न देने पर जमानत राशि जब्त कर लेने का प्रावधान है।
विज्ञापन


जरूरी मत न हासिल कर पाने पर भी तमाम प्रत्याशियों की जमानत राशि जब्त हो गई है। निर्वाचन कार्यालय अब दोनों ही मदों में कितनी धनराशि बची है इसका आकलन कर रहा है। सहायक निर्वाचन अधिकारी जयनारायण मौर्या के मुताबिक जमानत राशि नहीं लेने और खर्च का ब्यौरा न देने पर जब्त जमानत धनराशि को मिलाकर करीब 3 करोड़ रुपये होने की उम्मीद है। इसकी जानकारी निर्वाचन आयोग और शासन को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
प्रधान- बीडीसी सदस्य के अनारक्षित वर्ग की जमानत राशि 2000 रुपये
निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक प्रधान और बीडीसी सदस्य के आरक्षित पदों के लिए 1000 और अनारक्षित के लिए 2000 रुपये जमानत राशि तय थी। इसी तरह ग्राम पंचायत सदस्य के आरक्षित पद के लिए 500, अनारक्षित के लिए 2500 और जिला पंचायत सदस्य के आरक्षित पदों के लिए 2500 और अनारक्षित के लिए 5000 रुपये जमानत राशि तय थी। जिले में 1294 प्रधान पद के लिए 4500 से अधिक जबकि 1700 बीडीसी सदस्य के लिए 2500 से अधिक प्रत्याशी मैदान में थे। चारों ही पदों के लिए करीब 10 हजार प्रत्याशी चुनाव मैदान में खड़े हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed