फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur will soon get 40 new buses

अच्छी खबर: गोरक्षनगरी को जल्द मिलेंगी 40 नई बसें, यात्रियों को मिलेगी राहत

Fri, 29 Sep 2023 11:55 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 29 Sep 2023 11:55 AM IST
सार

 परिवहन विभाग के एसएम संजीव यादव ने बताया कि लखनऊ मुख्यालय से 70 नई बसों की डिमांड की गई थी। इसमें से 40 बसें मिलेंगी। पहले की कुल 70 बसों के साथ अब बेड़े में 110 बसें हो जाएंगी।

विज्ञापन
Gorakhpur will soon get 40 new buses
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : tata motors

विस्तार

परिवहन विभाग जल्द ही गोरखपुर परिक्षेत्र में 40 नई बसों को शामिल करेगा। इन्हें अलग-अलग रूटों पर संचालित किया जाएगा। स्थानीय और बाहरी यात्रियों को सफर करने में काफी सहूलियत मिलेगी। गोरखपुर के अलावा, आसपास के जिलों के साथ आवागमन और सुलभ हो जाएगा।
विज्ञापन


परिवहन निगम की बसें संचालित होने के बाद भी यात्रियों की परेशानी कम नहीं होती है। इन्हें गंतव्य तक जाने के लिए घंटों बसों का इंतजार करना पड़ता। त्योहारों के मौके पर ये परेशानी ओर बढ़ जाती है। कई रूट ऐसे हैं जिन पर बसों का प्रतिदिन संचालन नहीं होता है। इससे परिवहन निगम पर दबाव काफी बढ़ जाता है। बस की कमी को दूर करने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। जिस पर गोरखपुर परिक्षेत्र को 40 बसें मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


परिवहन विभाग के एसएम संजीव यादव ने बताया कि लखनऊ मुख्यालय से 70 नई बसों की डिमांड की गई थी। इसमें से 40 बसें मिलेंगी। पहले की कुल 70 बसों के साथ अब बेड़े में 110 बसें हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed