फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Weather Update heat of sun made morning feel like afternoon

Gorakhpur Weather: सूरज की तपिश ने सुबह ही कराया दोपहर जैसा एहसास, गर्म हवाओं ने बढ़ाईं मुश्किलें

Sat, 10 Jun 2023 03:06 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 10 Jun 2023 03:06 PM IST
सार

एक सप्ताह से अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस मापा जा रहा है। न्यूनतम तापमान भी 27-28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया जा रहा है। शनिवार को दिन-रात के तापमान में एक-एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। गर्मी का हाल यह है कि सुबह 10 बजे के बाद घर से निकलने की लोग हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।

विज्ञापन
Gorakhpur Weather Update heat of sun made morning feel like afternoon
गोरखपुर में गर्मी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में सूरज की तपिश से हवा भी गर्म हो गई है। दिन और रात के तापमान में 13 डिग्री सेल्सियस का अंतर है। शुक्रवार सुबह 10 बजते ही दोपहर जैसा एहसास होने लगा। प्रचंड गर्मी से न दिन में राहत है और न रात में चैन। कूलर और पंखे बेअसर हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और रात को पारा 28.8 डिग्री सेल्सियस था। सुबह नौ बजे से ही गर्म हवाओं का चलना शुरू हो गया और शाम छह बजे तक लू सताती रही।

विज्ञापन


एक सप्ताह से अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस मापा जा रहा है। न्यूनतम तापमान भी 27-28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया जा रहा है। शनिवार को दिन-रात के तापमान में एक-एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। गर्मी का हाल यह है कि सुबह 10 बजे के बाद घर से निकलने की लोग हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। धूप बर्दाश्त नहीं हो रही है। लू की मार से जनजीवन बेहाल होने लगा है।
विज्ञापन


स्थिति यह हो गई कि कूलर और पंखा से दिन में राहत नहीं मिल रही है। एसी में थोड़ी राहत मिल रही है। कमरे और दफ्तर से बाहर निकलते ही शरीर में जलन महसूस होने लगती है। लोग खरीदारी करने शाम को अधिक निकल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: 100 से अधिक अस्पतालों के 10 करोड़ फंसे, इलाज के बाद डॉक्टर रुपये के लिए हो रहे परेशान

आज से चार दिन गर्मी से थोड़ी राहत के आसार

मौसम विशेषज्ञ केसी पांडेय ने बताया कि तपिश भरी गर्मी से शनिवार से राहत मिलने के आसार हैं। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक हल्का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसका असर 10 जून से 13 जून तक पूर्वी यूपी में देखने को मिलेगा। इस दौरान हल्के बादल छाने से गर्मी से राहत मिलेगी। कहीं-कहीं बूंदा-बांदी भी हो सकती है।

ऐसे बढ़ता रहा पारा
 
तारीख अधिकतम न्यूनतम
2 जून 38.8 28.1
3 जून 39 27
4 जून 39.8 27.1
5 जून 39 25
6 जून 40 26
7 जून 42 27
8 जून 42.5 28.7
9 जून 42.7 28.8

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed