फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur weather People troubled by scorching heat and humidity in Gorakhpur

Gorakhpur Weather: गोरखपुर में लू के थपेड़े, भीषण गर्मी और उमस से परेशान रहे लोग

Sat, 17 Jun 2023 11:23 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 17 Jun 2023 11:23 AM IST
सार

गोरखपुर में गर्मी के कारण लोकल हीटअप से मौसम में बदलाव हुआ है। करीब 10 दिनों से चल रही हीट वेव की वजह से पूर्वांचल में कम दबाव का क्षेत्र बन गया है, जिसका असर प्री मानसून के रूप में दिख सकता है।

विज्ञापन
Gorakhpur weather People troubled by scorching heat and humidity in Gorakhpur
गोरखपुर में गर्मी - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। शुक्रवार को दिन भर लू के थपेड़े चलते रहे। इसकी वजह से लोग परेशान रहे। हालांकि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शनिवार को हीट वेव से कुछ हद तक राहत मिल सकती है।
विज्ञापन


उम्मीद जताई जा रही है कि शनिवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी भी हो सकती है। इससे लोगाें को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिल सकती है। सोमवार से बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को भी मौसम का असर काफी गरम रहा। दिन का अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस के पार रहा है, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। इसकी वजह से लोग दिन भर गर्मी में परेशान रहे। उमस भरी गर्मी में की वजह से पंखे, कूलर और एसी भी लोगों को राहत नहीं दे सकी। पेड़ की छांव में लेटकर लोगों ने राहत पाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: कलयुग का हैवान: गुमसुम थी बेटी, जब बोली तो पता चला शिक्षक ने किया है दुष्कर्म


बताया जा रहा है कि गर्मी के कारण लोकल हीटअप से मौसम में बदलाव हुआ है। करीब 10 दिनों से चल रही हीट वेव की वजह से पूर्वांचल में कम दबाव का क्षेत्र बन गया है, जिसका असर प्री मानसून के रूप में दिख सकता है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, जिले में मानसून 25 जून से आ सकता है, लेकिन उससे पहले राहत की बात यह है कि हल्की बारिश हो सकती है। इससे भीषण गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed