{"_id":"644372b69e09c6a806011be3","slug":"gorakhpur-weather-news-update-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Weather: बादलों की ओट में छिपा सूरज, गर्मी के तेवर हुए नर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Weather: बादलों की ओट में छिपा सूरज, गर्मी के तेवर हुए नर्म
Sat, 22 Apr 2023 11:07 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 22 Apr 2023 11:07 AM IST
सार
भारतीय मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस पूरे सप्ताह तपिश भरी गर्मी से थोड़ी राहत रहेगी। अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
विज्ञापन
गोरखपुर में गर्मी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर से हिमाचल तक बर्फबारी की वजह से उत्तर भारत में भी मौसम का मिजाज बदल गया है। शुक्रवार को बादलों ने सूरज के सामने पतली चादर फैला दी। इसकी वजह से सूरज के तेवर भी नर्म हो गए और दिन का तापमान बृहस्पतिवार की अपेक्षा करीब छह डिग्री गिरकर 37.5 डिग्री तक आ गया। इससे पिछले करीब एक सप्ताह से तपिश वाली गर्मी से लोगों की राहत मिली।
शुक्रवार सुबह से ही मौसम ने राहत देनी शुरू कर दी। आकाश में हल्के बादल छा गए। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही बादल छंटते चले गए, लेकिन फिर से दोपहर बाद सूरज बादलों की ओट में छुपा रहा। इससे दिन का तापमान मात्र 37.5 डिग्री तक चढ़ सका।
जो कि अप्रैल के सामान्य तापमान से एक डिग्री कम रहा। जबकि पिछले दिनों अधिकतम तापमान 43 डिग्री के पास पहुंच गया था। इससे लोगों का गर्मी से हाल बेहाल था। लेकिन, शुक्रवार को तापमान में आई गिरावट की वजह से तपिश भरी गर्मी से काफी राहत मिली। शाम को भी पिछले कुछ दिनों की तुलना में सुहाना महसूस की गई।