फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur weather latest update 12 january 2020, cool cool weather

बर्फीली हवाओं से गोरखपुर कूल-कूल, दोपहर तक छाया रहा कोहरा, नहीं निकला सूरज

Sun, 12 Jan 2020 12:30 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Sun, 12 Jan 2020 12:30 PM IST
विज्ञापन
gorakhpur weather latest update 12 january 2020, cool cool weather
ठंड में सड़क पर कुछ इस तरह दिखे लोग। - फोटो : अमर उजाला
सुबह से ही चल रही बर्फीली हवाओं ने गोरखपुर को कूल-कूल बना रखा है। शनिवार से शुरू हुई ठंडी हवाओं का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। सुबह से सर्द मौसम ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। आसमान में घना कोहरा छाया रहा। सड़कों पर डिपर जलाकर गाड़ियां चलानी पड़ीं। दिन चढ़ने के बाद भी ठंड से कोई राहत नहीं मिली। दोपहर तक सूर्यदेव के दर्शन भी नहीं हुए थे।
विज्ञापन


दरअसल अफगानिस्तान के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होकर पश्चिमी हिमालय तक पहुंचने की वजह से जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड आदि इलाकों में काफी बर्फबारी हो रही है। इसके साथ ही पछुवा हवा की रफ्तार काफी बढ़ गई है। इसकी वजह से यहां भी काफी ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि शनिवार को पछुवा हवा की रफ्तार बढ़कर 18 किलोमीटर तक पहुंच गई थी। इसकी वजह से गलन काफी बढ़ गई है। दिन का तापमान भी काफी ज्यादा नहीं चढ़ सका। जनवरी में दूसरा दिन कोल्ड-डे के रूप में दर्ज किया गया। वहीं ऊपरी वायुमंडल में भी हवा की गति काफी तेज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को दिन का पारा मात्र 14.5 डिग्री ही चढ़ सका। इससे दिनभर लोगों को कंपकंपी छूटती रही। दोपहर बाद सूरज निकलने से भी कोई राहत नहीं मिली। शनिवार जहां न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री था, वहीं दिन का तापमान मात्र 14.5 डिग्री ही चढ़ सका। ऐसे में रविवार को न्यूनतम तापमान और गिरने की संभावना है। न्यूनतम तापमान लुढ़ककर सात डिग्री तक जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed