{"_id":"659b86282f8ce1c29e066866","slug":"gorakhpur-weather-forecast-update-today-8-january-2024-2024-01-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Weather: गोरखपुर में कोहरे और ठंड ने कंपकंपाया, अभी राहत के आसार नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Weather: गोरखपुर में कोहरे और ठंड ने कंपकंपाया, अभी राहत के आसार नहीं
Mon, 08 Jan 2024 10:51 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 08 Jan 2024 10:51 AM IST
सार
Gorakhpur Weather: मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्र पर चक्रवाती परिसंचरण अब दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश पर औसत समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर है और मध्य क्षोभ मंडलीय पछुआ हवाओं में एक गत के रूप में पश्चिमी विक्षोभ, जिसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर बने होना बताया है।
विज्ञापन
यातायात चौक के पास एक शख्स सड़क के किनारे सोता मिला, जबकि आसपास कई रैन बसेरा मौजूद हैं।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
कोहरे और गलन से राहत मिलती नहीं दिख रही है। रविवार सुबह कोहरा और गलन लोग परेशान रहे। दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हुआ लेकिन ठंड हवा गलन का अहसास कराती रही। हालांकि रविवार को न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 73 से 89 प्रतिशत तक बना रहा।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने नौ जनवरी तक मौसम ऐसे ही बने रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्र पर चक्रवाती परिसंचरण अब दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश पर औसत समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर है और मध्य क्षोभ मंडलीय पछुआ हवाओं में एक गत के रूप में पश्चिमी विक्षोभ, जिसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर बने होना बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसे में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से ठंड का असर बना रहेगा। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से सर्द हवाओं से गलन बनी रहेगी। हालांकि रविवार को शनिवार की अपेक्षा अधिकतम व न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज की गई, लेकिन हवा में गलन और कोहरा से इसका असर बेअसर रहा।
रविवार को अवकाश का दिन होने के चलते लोग आवश्यक काम होने पर ही घर से निकले। शनिवार को अधिकतम तापमान 19.4 और न्यूनतम 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने सोमवार को अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है।
रविवार को अवकाश का दिन होने के चलते लोग आवश्यक काम होने पर ही घर से निकले। शनिवार को अधिकतम तापमान 19.4 और न्यूनतम 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने सोमवार को अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है।