फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Weather Forecast Update Today 6 January 2024

Gorakhpur Weather: गोरखपुर में गलन के बाद हुई बूंदाबांदी, तापमान लुढ़का

Sat, 06 Jan 2024 10:58 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 06 Jan 2024 10:58 AM IST
सार

दिल्ली, लखनऊ होकर गोरखपुर आने वाली अधिकांश फ्लाइट हर दिन लेट हो रही है। शुक्रवार को मुंबई से आने वाली फ्लाइट भी कोहरे के चलते देर हो गई। शाम को आने वाली यह फ्लाइट करीब आधे घंटे देर से पहुंची। इसके चलते गोरखपुर से जाने वाली फ्लाइट भी देर से गई।

विज्ञापन
Gorakhpur Weather Forecast Update Today 6 January 2024
गोरखपुर का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। शुक्रवार को पूरे दिन धुंध रहने और सर्द हवा के चलने से ठिठुरन बनी रही। शाम को बूंदाबांदी के बाद गलन और ठंड बढ़ गई। अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को भी कोहरा और गलन बरकरार है।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह से दोपहर तक शहरी इलाकों में धुंध के चलते सूरज के दर्शन नहीं हुए। दोपहर में कुछ देर बाद सूरज दिखा, लेकिन ठंड का असर कम नहीं हुआ। शुक्रवार सुबह विजिबिलिटी 10 से 15 मीटर तक ही रही। मौसम विभाग ने गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। शाम को शहर से लगते ग्रामीण इलाकों में बूंदाबांदी हुई। मौसम वैज्ञानिक शफीक सिद्दकी ने बताया कि शनिवार को भी पूर्वी उत्तर प्रदेश में कोहरा छाया रहेगा। कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। अभी नौ जनवरी तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा।
विज्ञापन


 

विजिबिलिटी कम, वाहन चालक हुए परेशान
सड़कों पर धुंध के कारण विजिबिलिटी काफी कम रही। इस कारण चार पहिया वाहन रेंगते हुए चले। हादसे से बचाव के लिए लाइटें जलाकर रखीं। धुंध के कारण वाहन के पीछे अन्य वाहन कतार बनाकर चलते रहे। दिन भर लोगों को ठंड से कोई राहत नहीं मिली। अगले दिनों में भी ठंड का प्रकोप इसी प्रकार जारी रहेगा।

 

कोहरे में धीमी रखें रफ्तार, जलाकर रखें लाइटें
यातायात विभाग का कहना है कि कोहरा/धुंध में वाहन चालक रात के समय सफर करने से गुरेज करें। धुंध के बीच चलते समय वाहन के आगे व पीछे की लाइटें चालू रखें। लो बीम लाइट का इस्तेमाल करें। वाहन की रफ्तार धीमी रखें। आगे चल रहे वाहन से पर्याप्त दूरी बनाकर रखें, ताकि हादसों से बचा जा सके। वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाएं। दो पहिया वाहन चालक सड़क के मध्य में वाहन चलाने से गुरेज रखें व सड़क पर बनी सफेद पट्टी को ध्यान में रखते हुए वाहन चलाएं। हेलमेट अवश्य पहन कर रखें।

 

विज्ञापन

ठंड में बुजुर्ग व बच्चों का रखें विशेष ध्यान
फिजीशियन डॉ. राजीव जायसवाल ने कहा कि ठंड में बुजुर्ग व बच्चों का खासतौर पर ध्यान रखा जाना चाहिए। ठंडी चीजों का सेवन न करें। पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। गर्म व हल्दी वाला दूध बच्चों व बुजुर्गों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। यह सर्दी से बचने का मददगार साबित होगा। मधुमेह, रक्तचाप और अस्थमा के मरीज अपनी दवा बंद न करें। रक्तचाप और मधुमेह की नियमित तौर पर जांच करते रहें। ठंड के सीधे प्रभाव में आने से बचें।


 

हवाई सेवा प्रभावित व ट्रेन निरस्त होने से आ रही दिक्कत
दिल्ली, लखनऊ होकर गोरखपुर आने वाली अधिकांश फ्लाइट हर दिन लेट हो रही है। शुक्रवार को मुंबई से आने वाली फ्लाइट भी कोहरे के चलते देर हो गई। शाम को आने वाली यह फ्लाइट करीब आधे घंटे देर से पहुंची। इसके चलते गोरखपुर से जाने वाली फ्लाइट भी देर से गई। इसके अलावा दिल्ली से आने वाली वैशाली एक्सप्रेस करीब पौने दो घंटे और गोरखधाम एक्सप्रेस भी करीब दो घंटे की देरी से गोरखुपर पहुंची। इसके चलते भी प्रतिनिधियों ने अपनी यात्रा की तारीख बदली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed