{"_id":"613a73958ebc3e21305b66a5","slug":"gorakhpur-varanasi-highway-opened-for-all-vehicles-gorakhpur-city-news-gkp408581814","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: सभी वाहनों के लिए खोला गया गोरखपुर-वाराणसी हाईवे, बाढ़ का पानी सड़क पर चढ़ने के कारण किया गया था बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: सभी वाहनों के लिए खोला गया गोरखपुर-वाराणसी हाईवे, बाढ़ का पानी सड़क पर चढ़ने के कारण किया गया था बंद
Fri, 10 Sep 2021 09:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 09:37 AM IST
सार
नकबैठा पुल से आगे बगहाबीर बाबा मंदिर के पास तक आमी नदी का पानी सड़क पर चढ़ गया था।
विज्ञापन
गोरखपुर-वाराणसी हाइवे
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर-वाराणसी हाइवे से आमी नदी का पानी पूरी तरह से हटने के बाद प्रशासन ने गुरुवार सुबह सात बजे इसे सभी छोटी-बड़ी सभी गाड़ियों के लिए खोल दिया। दरअसल, कसिहार चौराहे के निकट तीन तक्खा पुल के पास से लेकर नकबैठा पुल से आगे बगहाबीर बाबा मंदिर के पास तक आमी नदी का पानी सड़क पर चढ़ गया था। जिससे बीते बुधवार को प्रशासन ने इस राष्ट्रीय राजमार्ग से सभी गाड़ियों का संचालन बंद कर दिया था। मंगलवार को इसे छोटी गाड़ियां के आवागमन के लिए खोला गया था। गुरुवार को सभी वाहनों का संचालन बहाल कर दिया गया।
ट्रक हुआ खराब, लगा लंबा जाम
गोरखपुर वाराणसी राजमार्ग पर यातायात शुरू के बाद बगहा बीर बाबा मंदिर के पास एक ट्रक के खराब हो जाने के चलते दोपहर लगभग 12:30 बजे के करीब दोनों तरफ गाड़ियों का रेला लग गया। जिससे राहगीर जाम में फंसकर घंटों हलकान रहे। सड़क पर कीचड़ की वजह से भी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। दरअसल, एनएचएआई के अधिकारियों ने बाढ़ के पानी को रोकने के लिए सड़क किनारे मिट्टी रखा था। गुरुवार को हुई मूसलाधार बारिश की वजह से तीन तकहा पुल से बगहा बीर बाबा के मंदिर तक सड़क पर पानी व कीचड़ जमा हो गया।