{"_id":"64facec97524f28d1307804b","slug":"gorakhpur-university-reversal-of-old-vc-decision-will-get-deducted-salary-2023-09-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर विश्वविद्यालय: पुराने वीसी के फैसले को पलटा, मिलेगा काटा गया वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर विश्वविद्यालय: पुराने वीसी के फैसले को पलटा, मिलेगा काटा गया वेतन
Fri, 08 Sep 2023 01:07 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 08 Sep 2023 01:07 PM IST
सार
गोविवि कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि तत्कालीन कुलपति ने प्रोफेसरों के एक दिन का वेतन रोके जाने का आदेश जारी किया था। अब वेतन जारी करने का आदेश दिया गया है। जल्द ही सभी प्रोफेसरों को कटे वेतन का भुगतान हो जाएगा।
विज्ञापन
DDU Gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में नई कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करने के साथ ही पुराने कुलपति के फैसले को भी पलट दिया है। उन्होंने करीब पौने दो साल पहले प्रो. कमलेश गुप्त के सत्याग्रह को समर्थन देने पहुंचे सात वरिष्ठ प्रोफेसरों का कटा हुआ एक दिन का वेतन जारी करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
हिंदी विभाग के निलंबित आचार्य प्रो. कमलेश कुमार गुप्त ने 21 दिसंबर, 2021 को विभिन्न मांगों को लेकर सत्याग्रह की शुरुआत की थी। उस दिन उनके समर्थन में विश्वविद्यालय के कई शिक्षक पहुंचे थे। उनमें सात वरिष्ठ प्रोफेसरों को चिह्नित कर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। इसके साथ ही उनका एक दिन का वेतन भी काट लिया गया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर जिला अस्पताल का हाल: डॉक्टर की कुर्सी पर बैठा था दलाल, टोका तो दी गाली-धमकी
विज्ञापन
आदेश को अलोकतांत्रिक बताते हुए सात में से छह प्रोफेसरों ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। बताते हैं कि हाईकोर्ट ने विवि प्रशासन के इस आदेश पर रोक लगा दी थी। बावजूद इसके गोविवि प्रशासन ने वेतन बहाल नहीं किया। शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रो. उमेश नाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में शिक्षकों ने नई कुलपति प्रो. पूनम टंडन से मुलाकात की। कुलपति को पूरा प्रकरण बताया। कुलपति ने उनकी फाइल मंगवाई तो मामला सही मिला। इसके बाद उनके एक दिन का वेतन जारी करने का आदेश दिया।
Trending Videos
इन प्रोफेसरों का रुका है वेतन
गणित विभाग के प्रो. सुधीर श्रीवास्तव, प्रो. विजय कुमार, प्रो. विजय शंकर वर्मा, इतिहास विभाग के प्रो. चन्द्रभूषण गुप्ता ‘अंकुर’, वाणिज्य विभाग के प्रो. अजेय गुप्ता, रसायन विज्ञान विभाग के प्रो. उमेश नाथ त्रिपाठी और हिन्दी विभाग के प्रो. अरविंद त्रिपाठी (सेवानिवृत्त) का वेतन रोका गया था।
इसे भी पढ़ें: बदल रहा है गोरखपुर: सऊदी न तंजानिया..अब गीडा में फैक्टरी लगाकर खुद को साबित करेंगे युवा इंजीनियर