{"_id":"64fab94f0aad207cc0083f4a","slug":"pimp-sitting-on-doctor-chair-in-gorakhpur-district-hospital-2023-09-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर जिला अस्पताल का हाल: डॉक्टर की कुर्सी पर बैठा था दलाल, टोका तो दी गाली-धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर जिला अस्पताल का हाल: डॉक्टर की कुर्सी पर बैठा था दलाल, टोका तो दी गाली-धमकी
Fri, 08 Sep 2023 11:33 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 08 Sep 2023 11:33 AM IST
सार
डाॅ. राजेश कुमार सिंह ने तहरीर में बताया कि प्रमोद सिंह हमेशा चार-पांच बाहरी लोगों को लेकर चिकित्सालय परिसर में घूमता है और मरीजों को फंसाकर दलाली करता है। उन्हें बेहतर सुविधा के देने का झांसा देकर धन उगाही भी करता है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
गोरखपुर जिला अस्पताल। (फाइल)
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिला अस्पताल में दलालों को दी गई छूट का खामियाजा एक डॉक्टर को ही भुगतना पड़ा। मुंह लगा यह दलाल ऑपरेशन रूम तक पहुंच गया और डॉक्टर की कुर्सी पर जा बैठा। डॉक्टर को यह बात बुरी लगी और बैठने का कारण पूछा तो वह उनसे उलझ गया। पहले टेबल पर रखे सामान को तितर-बितर कर दिया और फिर गालियां देने लगा। जाते-जाते धमकी भी दी।
विज्ञापन
आरोप है कि टेबल पर मौजूद पेपर को तितर-बितर करने के साथ ही धमकी देने लगा। अर्थों सर्जन डाॅ. राजेश कुमार सिंह ने इसकी शिकायत मुख्य अधीक्षक से की और पुलिस में तहरीर दी। कोतवाली पुलिस ने प्रमोद सिंह को नामजद करते हुए उसके चार-पांच अज्ञात साथियों पर केस दर्ज कर किया है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: मेरी माटी, मेरा देश: अभियान में शामिल हुए सीएम योगी, बोले- मिट्टी से जुड़ना सौभाग्य की बात है
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, डाॅ. राजेश कुमार सिंह ने तहरीर में बताया कि प्रमोद सिंह हमेशा चार-पांच बाहरी लोगों को लेकर चिकित्सालय परिसर में घूमता है और मरीजों को फंसाकर दलाली करता है। उन्हें बेहतर सुविधा के देने का झांसा देकर धन उगाही भी करता है।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर विश्वविद्यालय: कुलपति आवास में डंप थीं दो हजार फाइलें, अब शुरू हुई जांच
सोमवार को वे अर्थों ओटी के चिकित्सक कमरे में बैठे थे, तभी वहां दलाल प्रमोद अपने साथियों के साथ आया और चिकित्सक की खाली कुर्सी पर बैठ गया। उन्होंने जब उससे काम पूछा तो बोला ऐसे ही बैठने आया हूं, डॉक्टर ने कहा कि यह ओटी परिसर है यहां अनावश्यक प्रवेश वर्जित है।
इतना सुनते ही प्रमोद ने डॉक्टर की टेबल पर रखे सामान को तितर-बितर कर दिया और गालियां देने लगा। वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों ने जब विरोध किया तो वह और उसके साथी कर्मचारियों को भी गाली देने लगे और दोबारा 10-20 लोगों के साथ आने की धमकी देते हुए सभी चले गए। पुलिस ने प्रमोद सिंह व अन्य पर सरकारी कार्य में बाधा सहित अन्य धारा में केस दर्ज किया है।