{"_id":"655b46707b0f55ca87082edd","slug":"gorakhpur-university-library-e-resources-will-increase-more-books-will-be-purchased-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर विश्वविद्यालय: बढ़ेंगे लाइब्रेरी के ई-रिसोर्स, खरीदी जाएंगी और किताबें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर विश्वविद्यालय: बढ़ेंगे लाइब्रेरी के ई-रिसोर्स, खरीदी जाएंगी और किताबें
Mon, 20 Nov 2023 05:22 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 20 Nov 2023 05:22 PM IST
सार
डीडीयू की लाइब्रेरी में पुस्तकों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके लिए शोध पत्रिकाओं की खरीद तो की ही जाएगी, प्रतियोगी और अन्य रोचक किताबें भी खरीदी जाएंगी। इसके अलावा ई-रिसोर्स भी बढ़ाया जाएगा, जिसमें ई-बुक्स और ई-जर्नल्स शामिल होंगे।
विज्ञापन
DDU Gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी को और समृद्ध करने और उससे अधिक से अधिक विद्यार्थियों को जोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कुलपति प्रो. पूनम टंडन की अध्यक्षता में हुई पुस्तकालय परामर्शदात्री समिति की बैठक में इसे लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए है।
समिति ने निर्णय लिया कि लाइब्रेरी में पुस्तकों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके लिए शोध पत्रिकाओं की खरीद तो की ही जाएगी, प्रतियोगी और अन्य रोचक किताबें भी खरीदी जाएंगी। इसके अलावा ई-रिसोर्स भी बढ़ाया जाएगा, जिसमें ई-बुक्स और ई-जर्नल्स शामिल होंगे।
इसे भी पढ़ें: कई स्पेशल ट्रेनों में खाली हैं सीटें, जल्द बुक कराएं टिकट; सफर होगा आसान
विज्ञापन
बैठक के दौरान समिति के सदस्यों में इस बात को लेकर भी सहमति बनी कि विद्यार्थियों, शोधार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए लाइब्रेरी की ओर से समय-समय पर अभिन्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगी। साथ ही संगोष्ठी और कार्यशालाओं के आयोजन भी किए जाएंगे। बैठक की शुरुआत में विश्वविद्यालय की केंद्रीय लाइब्रेरी के लाइब्रेरियन डा. विभाष कुमार मिश्र ने लाईब्रेरी की वर्तमान स्थिति की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की।
इस दौरान प्रो. कीर्ति पांडेय, प्रो. सुधीर श्रीवास्तव, प्रो. श्रीवर्धन पाठक, प्रो. शोभा गौड़, प्रो. अहमद नसीम, प्रो. अनुभूति दुबे आदि के अलावा वित्त अधिकारी संत प्रकाश सिंह, कुलसचिव प्रो. शांतनु रस्तोगी आदि मौजूद रहे।