फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur University First semester result not out preparation for admission in third semester

गोरखपुर विश्वविद्यालय: प्रथम सेमेस्टर का नहीं निकला रिजल्ट, तृतीय सेमेस्टर में प्रवेश की तैयारी

Thu, 10 Aug 2023 01:38 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 10 Aug 2023 01:38 PM IST
सार

गोरखपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध नेशनल कॉलेज ऑफ लॉ, बड़हलगंज में बीए एलएलबी की पढ़ाई होती है। सत्र 2022-23 में बीए एलएलबी के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा कराई गई। इसके बाद द्वितीय सेमेस्टर की भी परीक्षा कराने के बाद अब मौखिक परीक्षा कराने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
Gorakhpur University First semester result not out preparation for admission in third semester
DDU gorakhpur - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर विश्वविद्यालय व उससे संबद्ध महाविद्यालयों में बीए एलएलबी प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम अभी तक नहीं निकला, द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा होने के बाद अब मौखिक परीक्षा की तैयारी की जा रही है। इस बीच विश्वविद्यालय प्रशासन के निर्देश पर तृतीय सेमेस्टर में प्रवेश की तैयारी शुरू कर दी गई है। प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित नहीं होने से छात्रों में आक्रोश है। कई कॉलेजों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को पत्र लिख कर छात्रों के नाराजगी से अवगत कराया है।
विज्ञापन


गोरखपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध नेशनल कॉलेज ऑफ लॉ, बड़हलगंज में बीए एलएलबी की पढ़ाई होती है। सत्र 2022-23 में बीए एलएलबी के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा कराई गई। इसके बाद द्वितीय सेमेस्टर की भी परीक्षा कराने के बाद अब मौखिक परीक्षा कराने की तैयारी की जा रही है। इस बीच विश्वविद्यालय प्रशासन ने तृतीय सेमेस्टर में प्रवेश लेने का आदेश जारी कर दिया। इसकी जानकारी होने पर छात्र नाराज हो गए।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर विश्वविद्यालय: स्नातक के छह पाठ्यक्रमों में सत्र 2023-24 में 25 फीसदी सीटें घटीं
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र कॉलेज में मुख्य नियंता चद्र भूषण तिवारी का घेराव कर जल्द प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित कराने की मांग करने लगे। कॉलेज की तरफ से विश्वविद्यालय प्रशासन को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी गई है। इसी प्रकार बीए एलएलबी संचालित अन्य कॉलेजों ने भी विश्वविद्यालय प्रशासन को पत्र भेजकर छात्रों के नाराजगी से अवगत कराया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed