फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur University 25 percent seats decreased in session 2023-24 in six undergraduate courses

गोरखपुर विश्वविद्यालय: स्नातक के छह पाठ्यक्रमों में सत्र 2023-24 में 25 फीसदी सीटें घटीं

Thu, 10 Aug 2023 01:25 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 10 Aug 2023 01:25 PM IST
सार

असुर के मीडिया प्रभारी अमरनाथ निषाद ने कहा कि सीटों में कटौती से सभी कोर्स के न्यूनतम मेरिट वाले छात्र स्वत: ही बाहर हो गए हैं। विश्वविद्यालय के ऐसे निर्णय से सबसे ज्यादा एससी, एसटी और ओबीसी के छात्र-छात्राएं प्रभावित होंगे। कहा कि अगर विश्वविद्यालय प्रशासन ने जल्द इस पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो उग्र प्रदर्शन करने को बाध्य हो जाएंगे।

विज्ञापन
Gorakhpur University 25 percent seats decreased in session 2023-24 in six undergraduate courses
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर विश्वविद्यालय में सत्र 2023-24 में स्नातक के छह पाठ्यक्रमों में 25 प्रतिशत सीटों की कटौती कर दी गई है। जिससे इन पाठ्यक्रम में इस सत्र में 751 सीटें कम हो गई हैं। पिछले सत्रों में इन पाठ्यक्रमों में 3756 सीटों पर प्रवेश लिया गया था जबकि इस सत्र में 3005 सीटों पर प्रवेश लिया जा रहा है। इसको लेकर छात्रों में आक्रोश पनपता जा रहा है।

विज्ञापन


गोरखपुर विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि सीट कटौती से छात्र परेशान हो उठे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने गुपचुप तरीके से स्नातक के छह पाठ्यक्रम बीए, बीएससी मैथ, बीएससी बॉयो, बीएससी एजी, बीकॉम, बीबीए में 751 सीटों की कटौती की है। पिछले चार सत्र से इन सभी पाठ्यक्रमों में 3756 सीटों पर प्रवेश लिया जा रहा था। छात्रों का कहना है कि सीट कटौती से मेरिट में नीचे रहने वाले छात्र प्रवेश पाने से वंचित हो जाएंगे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: DDU में परास्नातक में प्रवेश आज से, कटऑफ जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

छह पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए निर्धारित सीट की स्थिति

बीए में 1945, बीएससी मैथ में 240, बीएससी बॉयो में 120, बीकॉम में 400, बीएससी एजी में 240 और बीबीए में 60 सीटें प्रवेश के लिए निर्धारित की गई हैं। इसमें 10 प्रतिशत ईडब्ल्यूएस की सीटें भी शामिल हैं।

सीट कटौती के विरोध में असुर ने बुलंद की आवाज
गोरखपुर विश्वविद्यालय की ओर से 25 फीसदी सीटों की कटौती के विरोध में अंबेडकर स्टूडेंट यूनियन फॉर राइट (असुर) ने बुधवार को मुख्यद्वार पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बारिश के बीच अपनी आवाज बुलंद की।

असुर के मीडिया प्रभारी अमरनाथ निषाद ने कहा कि सीटों में कटौती से सभी कोर्स के न्यूनतम मेरिट वाले छात्र स्वत: ही बाहर हो गए हैं। विश्वविद्यालय के ऐसे निर्णय से सबसे ज्यादा एससी, एसटी और ओबीसी के छात्र-छात्राएं प्रभावित होंगे। कहा कि अगर विश्वविद्यालय प्रशासन ने जल्द इस पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो उग्र प्रदर्शन करने को बाध्य हो जाएंगे। इस मौके पर ईश्वर कुमार विश्वविद्यालय प्रभारी, ईश कुमार, आकाश पासवान, शुभम सोनकर, सिया साहनी, विभा गौतम, जितेंद्र कुमार ,मंजेश कुमार, आदित्य देव, कुमारी प्रियंका, गोल्डन कुमार आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed