{"_id":"64d49ae1d1305927e906480e","slug":"gorakhpur-university-first-semester-result-not-out-preparation-for-admission-in-third-semester-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर विश्वविद्यालय: प्रथम सेमेस्टर का नहीं निकला रिजल्ट, तृतीय सेमेस्टर में प्रवेश की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर विश्वविद्यालय: प्रथम सेमेस्टर का नहीं निकला रिजल्ट, तृतीय सेमेस्टर में प्रवेश की तैयारी
Thu, 10 Aug 2023 01:38 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 10 Aug 2023 01:38 PM IST
सार
गोरखपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध नेशनल कॉलेज ऑफ लॉ, बड़हलगंज में बीए एलएलबी की पढ़ाई होती है। सत्र 2022-23 में बीए एलएलबी के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा कराई गई। इसके बाद द्वितीय सेमेस्टर की भी परीक्षा कराने के बाद अब मौखिक परीक्षा कराने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
DDU gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर विश्वविद्यालय व उससे संबद्ध महाविद्यालयों में बीए एलएलबी प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम अभी तक नहीं निकला, द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा होने के बाद अब मौखिक परीक्षा की तैयारी की जा रही है। इस बीच विश्वविद्यालय प्रशासन के निर्देश पर तृतीय सेमेस्टर में प्रवेश की तैयारी शुरू कर दी गई है। प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित नहीं होने से छात्रों में आक्रोश है। कई कॉलेजों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को पत्र लिख कर छात्रों के नाराजगी से अवगत कराया है।
गोरखपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध नेशनल कॉलेज ऑफ लॉ, बड़हलगंज में बीए एलएलबी की पढ़ाई होती है। सत्र 2022-23 में बीए एलएलबी के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा कराई गई। इसके बाद द्वितीय सेमेस्टर की भी परीक्षा कराने के बाद अब मौखिक परीक्षा कराने की तैयारी की जा रही है। इस बीच विश्वविद्यालय प्रशासन ने तृतीय सेमेस्टर में प्रवेश लेने का आदेश जारी कर दिया। इसकी जानकारी होने पर छात्र नाराज हो गए।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर विश्वविद्यालय: स्नातक के छह पाठ्यक्रमों में सत्र 2023-24 में 25 फीसदी सीटें घटीं
विज्ञापन
छात्र कॉलेज में मुख्य नियंता चद्र भूषण तिवारी का घेराव कर जल्द प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित कराने की मांग करने लगे। कॉलेज की तरफ से विश्वविद्यालय प्रशासन को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी गई है। इसी प्रकार बीए एलएलबी संचालित अन्य कॉलेजों ने भी विश्वविद्यालय प्रशासन को पत्र भेजकर छात्रों के नाराजगी से अवगत कराया है।