{"_id":"616bab9936af245ad120f444","slug":"gorakhpur-traffic-will-change-on-junior-high-school-headmaster-assistant-teacher-selection-test-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर, आज इन सड़कों का रहेगा रूट डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर, आज इन सड़कों का रहेगा रूट डायवर्जन
Sun, 17 Oct 2021 10:20 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 17 Oct 2021 10:20 AM IST
सार
जूनियर हाईस्कूल प्रधनाध्यापक/सहायक अध्यापक चयन परीक्षा में 41 केन्द्रों पर दो पाली में होनी है। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से 12:30 बजे एवं द्वितीय पाली दो बजे से होगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जूनियर हाईस्कूल प्रधनाध्यापक/सहायक अध्यापक चयन परीक्षा में गोरखपुर जिले में रविवार यानी आज 41 परीक्षा केन्द्रों पर दो पाली में होनी है। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से 12:30 बजे एवं द्वितीय पाली दो बजे से होगी। एसपी ट्रैफिक आरआर गौतम ने बताया कि परीक्षा में 20179 परीक्षार्थी सम्मिलित होगे। इसे देखते हुए सुबह 8 बजे से रूट डायवर्ट किया जाएगा।
यातायात का दबाव बढ़ा तो इसे किया जाएगा लागू
विज्ञापन
- फरेन्दा की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन जंगल कौड़िया से फोरलेन होकर जाएंगे। शहर की तरफ कोई भारी वाहन नहीं आएगा।
- वाराणसी की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन बाघगाड़ा से फोरलेन होते हुए जाएंगे। शहर की तरफ कोई भारी वाहन नहीं आएगा।
- लखनऊ की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन कालेसर से बाघागाड़ा एवं जंगल कौड़िया होकर जाएंगे। शहर की तरफ कोई भारी वाहन नहीं आयेगा।
- कप्तानगंज की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन पिपराइच कस्बे से पहले थाना पिपराइच के पास समय प्रात: 8 बजे से रात 8 बजे तक रोका जायेगा। शहर की तरफ कोई भारी वाहन नहीं आएगा।
- देवरिया की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन फोरलेन से अपने गन्तव्य की ओर जाएंगे। शहर की तरफ कोई भारी वाहन नहीं आएगा।
- रेलवे रोडवेज बस स्टैंड से जनपद देवरिया को जाने वाली समस्त बसें यूनिवर्सिटी चौराहा, मोहद्दीपुर चौराहा, कूड़ाघाट होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
- जनपद देवरिया की तरफ से महानगर क्षेत्र में आने वाली समस्त बसें खोराबार बाईपास से तारामंडल, अमर उजाला तिराहा, छात्र संघ यूनिवर्सिटी चौराहा से अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
- कुशीनगर से आने वाले समस्त भारी वाहन कोनी तिराहा से रामनगर, करजहां होते हुए जाएंगे।
- रेलवे बस स्टैंड से फरेंदा, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर की तरफ जाने वाली समस्त प्रकार की बसें यूनिवर्सिटी चौराहा से मोहद्दीपुर, चार फाटक ओवरब्रिज पादरी बाजार, खजांची चौराहा होकर जाएंगी।
- महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर फरेंदा की तरफ से आने वाली समस्त प्रकार की बसें खजांची चौराहे से पादरी बाजार, कौवा बाग, मोहद्दीपुर होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
- अग्रसेन तिराहा से बक्शीपुर एंव बक्शीपुर से अग्रसेन तिराहा की तरफ चार पहिया वाहन नहीं जाने दिए जाएंगे।
- गोलघर चौराहा से विजय चौराहा की तरफ एंव विजय चौराहा से अग्रसेन की तरफ चार पहिया वाहन नहीं जाएंगे।
- सुमेर सागर से विजय चौराहा की तरफ चार पहिया वाहन रोक जाएगा
- शास्त्री चौराहा से घोष कम्पनी की तरफ चार पहिया वाहन नहीं जाएगा।
- अम्बेडकर चौराहा से तमकुही की तरफ आने वाले चार पहिया वाहनों को अम्बेडकर चौराहा से ही छात्रसंघ भवन की तरफ डायवर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात का दबाव बढ़ा तो इसे किया जाएगा लागू
- अत्यधिक यातायात का दबाव होने पर गोलघर चैराहा से विजय तथा विजय चौराहे से अग्रसेन तिराहा की तरफ कोई भी चार पहिया वाहन नहीं जाने दिया जाएगा।
- सुबह से परीक्षा समाप्ति तक अग्रसेन से बक्शीपुर तक चार पहिया वाहन पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा।
- फलमण्डी से 12:00 बजे से 14:00 बजे तक निकलने वाले भारी वाहन फलमण्डी के अन्दर ही रहेगें, जो रात्रि 10 बजे के बाद निकलेंगे।