फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur top ten criminal

टॉप टेन सूची के बदमाश विनोद को रिमांड पर लेने की तैयारी

Wed, 22 Jul 2020 01:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
gorakhpur top ten criminal
टॉप टेन सूची के बदमाश विनोद को रिमांड पर लेने की तैयारी
विज्ञापन

गोरखपुर। धमकी व अवैध वसूली में आरोपित विनोद उपाध्याय को पुलिस 2019 के एक पुराने केस में रिमांड पर लेगी। उसके खिलाफ शाहपुर थाने में धमकी और वसूली का केस दर्ज है। इस मामले में उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी।
जानकारी के मुताबिक, जिले के टॉप-10 बदमाशों की सूची में विनोद उपाध्याय का भी नाम शामिल है। सूची में शामिल चार वांछितों में से एक केवल विनोद को ही अभी तक पुलिस गिरफ्तार कर पाई है। राकेश यादव ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। एक लाख रुपये के इनामी राघवेंद्र यादव सहित दो अभी फरार हैं। अन्य बदमाशों में कुछ जेल में हैं,, तो कुछ जमानत पर हैं। जेल में बंद बदमाशों की निगरानी तथा बाहर मौजूद बदमाशों को जेल भेजने के लिए जमानत निरस्त कराने की तैयारी चल रही है। वहीं, जेल गए बदमाश बाहर न निकल पाएं इसके लिए पुलिस ने अलग से तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच और कोतवाली पुलिस ने 11 जून को कोतवाली थाने में दर्ज हुए जबरियां वसूली के केस में विनोद को पिछले दिनों गिरफ्तार किया था। पुलिस को पता है कि जिस केस में वह पकड़ा गया है उसमें ज्यादा दिन तक उसे जेल में नहीं रखा जा सकता है। यही वजह है कि पुलिस दूसरे केस में कार्रवाई करके उसे जेल में रखने की व्यवस्था करने में जुटी है। इस बाबत एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता का कहना है कि विनोद उपाध्याय को रिमांड पर लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed