फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur: The girl was shot dead by miscreants in Gida area police investigation started

गोरखपुर: गीडा क्षेत्र में महिला की गोली मारकर हत्या, दो हिरासत में

Sun, 30 Jan 2022 09:57 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 30 Jan 2022 09:57 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि मृतका के पिता ने हत्या के लिए गांव के ही नामजदों पर आरोप लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

विज्ञापन
Gorakhpur: The girl was shot dead by miscreants in Gida area police investigation started
गोली मारी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गीडा इलाके के कैली में 40 वर्षीय संजू की शनिवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसके गले और रेते जाने के भी निशान मिले है। पुलिस के मुताबिक, गोली मारकर हत्या की गई है। डीआईजी जे रविंद्र, एसएसपी विपिन ताडा, एसपी नॉर्थ मनोज अवस्थी मौके पर पहुंच गए हैं। संदेह के आधार पर दो पड़ोसियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, हरिनाथ की बेटी संजू की शादी कैली गांव के राजेश से हुई थी। राजेश पेंट पालिश का काम करता है  और वह इस समय बाहर है। संजू अपने 12 साल के बेटे सुनील के साथ सोई थी। शनिवार की रात में ही उसकी हत्या कर दी गई, लेकिन इसकी भनक उसके बेटे को सुबह लगी। सुबह जब बेटे की आंख खुली तो उसने देखा कि बगल में उसकी मां की लाश पड़ी हुई है और इसके बाद उसने शोर मचाया तो घर के और लोग भी आ गए।

विज्ञापन

बगल में सोए बेटे को नहीं सुनाई दी गोली की आवाज...गुत्थी उलझी

घर वालों का कहना है कि लगता है गांव के बाहर सिवान के पास महिला की हत्या की गई है और फिर लाकर शव को बिस्तर पर रख दिया गया है, लेकिन यह बात किसी के गले के नीचे नहीं उतर रही। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर हत्या किसने और कैसे कर दी कि बगल में सोए बेटे को भी नहीं पता चला। शव देखने से साफ लग रहा है कि तमंचा से गोली मारी गई है और बिना आवाज गोली नहीं चल सकती है। फिर बेटा जानकारी ना होने की बात कैसे कह रहा है, इस बिंदु पर भी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। डीआईजी जे रविंद्र ने बताया कि पुलिस की तीन टीमें बनाकर जांच में लगा दिया गया है। जल्द ही पुलिस घटना का पर्दाफाश कर लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed