{"_id":"6832b2458e3c49d259009725","slug":"gorakhpur-s-shahpur-police-station-encounters-with-animal-smugglers-one-injured-and-arrested-news-in-hindi-2025-05-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: लगातार दूसरे दिन भी पुलिस संग पशु तस्करों की मुठभेड़, एक घायल- गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: लगातार दूसरे दिन भी पुलिस संग पशु तस्करों की मुठभेड़, एक घायल- गिरफ्तार
Sun, 25 May 2025 11:32 AM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Sun, 25 May 2025 11:32 AM IST
सार
शाहपुर इलाके में शनिवार की देर रात मुठभेड़ हुई। जवाबी फायरिंग में एक तस्कर को पैर में गोली लग गई। ऐसे ही शुक्रवार की देर रात भी बिहार के वांछित पशु तस्कर को शाहपुर पुलिस ने पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में घायल पशु तस्कर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
शाहपुर पुलिस की शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी पशु तस्करों से मुठभेड़ हुई। पुलिस ने एक पशु तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पशु तस्करी में वांछित अनूप यादव, हरसेवपुर नं0- 2 टोला दहला थाना गुलरिहा को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद कर जब्त कर लिया।
विज्ञापन
शाहपुर इलाके में शनिवार की देर रात मुठभेड़ हुई। इसमें एक तस्कर को पैर में गोली लग गई। वह वहीं जमीन पर गिर गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ऐसे ही शुक्रवार की देर रात भी बिहार के वांछित पशु तस्कर को शाहपुर पुलिस ने पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
इस दौरान भी एक अपराधी घायल हो गया था। पकड़े गए गए गौ तस्कर की पहचान बिहार पश्चिम चंपारण निवासी साहब अंसारी के रूप में हुई थी। इससे पहले, 29 अप्रैल को भी शाहपुर थाना क्षेत्र में पशु तस्करों ने जमकर उत्पात मचाया था।
विज्ञापन
खजांची चौराहे के पास राहगीर की कार में जोरदार टक्कर मार दी थी, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो तस्करों ने ईंट व पत्थर से हमला कर दिया और अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। पुलिस ने इस बार पहले से ही घेराबंदी कर दी थी।
पशु तस्करों के गोरखपुर आने की सूचना पुलिस को मिल गई थी। इस दौरान टीम ने घेरकर इन्हें रोकने का प्रयास किया तो ये फायरिंग कर भागने लगे। इसी दौरान पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक पशु तस्कर के पैर में गोली लग गई।