फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur rojgar mela youths will dream of realizing jobs

गोरखपुर में 880 युवाओं के नौकरी का सपना होगा साकार, यहां करें आवेदन

Sat, 24 Oct 2020 04:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 24 Oct 2020 04:38 PM IST
विज्ञापन
gorakhpur rojgar mela youths will dream of realizing jobs
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से ऑनलाइन रोजगार का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इच्छुक युवा सेवायोजन विभाग के पोर्टल पर (sewayojan.up.nic.in) रोजगार मेला में शामिल होने के लिए 26 अक्तूबर तक पंजीकरण करा सकते हैं। आठ कंपनियों की ओर से विभिन्न पदों में 880 युवाओं को नौकरी का अवसर मुहैया कराया जाएगा। न्यूनतम अर्हता हाईस्कूल और इंटर तक निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


सहायक निदेशक सेवायोजन अवधेंद्र प्रताप वर्मा ने बताया कि रोजगार मेला में शामिल होने के लिए ऑनलाइन ही पंजीकरण स्वीकार किया जा रहा है। अभ्यर्थियों की ओर से किए जाने वाले आवेदनों का सत्यापन सबसे पहले विभाग की ओर से किया जाएगा। उसके बाद पूरा रिकार्ड आवेदन करने वाली कंपनियों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन


कंपनी की ओर से युवाओं का इंटरव्यू फोन या वीडियो कॉलिंग के माध्यम से लिया जाएगा। नियुक्ति पत्र भी ऑनलाइन ही प्रदान किए जाएंगे। इसके बाद युवाओं का जाकर कार्यस्थल पर ज्वाइनिंग की प्रक्रिया को पूरा करना होगा। उन्होंने बताया कि 18-32 वर्ष की आयु के युवा रोजगार मेला में शामिल हो सकते हैं। न्यूनतम मानदेय 8500-12500 रुपये तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये कंपनियां होंगी शामिल


कंपनी रिक्तियां पद
  • मगध एग्रोटेक 120 फील्ड एग्जीक्यूटिव, टेलीकॉलर, सेल्स ट्रेनर कंप्यूटर ऑपरेटर, कृषि अधिकारी
  • स्मार्ट टच 109 साइट इंचार्ज, कंप्यूटर ऑपरेटर, प्रोजेक्ट मैनेजर, सुपरवाइजर, स्टोर कीपर, हेल्पर
  • टेस्को एनर्जी 92 बीडीई, एसोसिएट प्रोजेक्ट एडमिनिस्ट्रेटर, एग्जिक्यूटिव, सीसीई
  • रैंडस्टैड इंडिया 200 ब्रांच रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव
  • स्कार्पिक्स इंडिया 109 बिजनेस और आईटी एग्जीक्यूटिव, कंप्यूटर ऑपरेटर, वेब डेवलपर, सॉफ्टवेयर डेवलपर
  • कल्याणी सोलर 99 मल्टीटॉस्किंग, सोलर एन्हेंसर एग्जीक्यूटिव, एचआर,आईटी वर्कर
  • पुखराज हेल्थ केयर 37 वेलनेस एडवाईजर
  • जेंट एक्वा प्राइवेट लि 114 एचआर एग्जीक्यूटिव, मल्टीटॉस्किंग एग्जीक्यूटिव, एलजीई, बीडीई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed