फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur received maximum rainfall in a single day so far this season

एक दिन में हुई सर्वाधिक बारिश: गोरखपुर में झूम के बरसे बदरा, अगस्त में लस्त-पस्त कर गई बारिश

Fri, 11 Aug 2023 12:29 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 11 Aug 2023 12:29 PM IST
सार

मौसम वैज्ञानिक कैलाश पांडेय के अनुसार नार्थ ईस्ट यूपी में वायुमंडल के ऊपरी सतह पर करीब पांच हजार फीट ऊंचाई पर एक चक्रवाती कम दबाव का हवा क्षेत्र बना हुआ है, जिसके चलते पंजाब, पश्चिमी यूपी, बरेली, बहराइच, गोरखपुर, कुशीनगर के रास्ते बिहार व असम की ओर कम दबाव की पट्टी बन गई है।

विज्ञापन
Gorakhpur received maximum rainfall in a single day so far this season
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में झूम के हो रही बारिश से पिछले दो दिनों से मौसम खुशगवार हो गया है। बुधवार की देर रात से बृहस्पतिवार की सुबह तक झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग ने बुधवार की सुबह 8.30 से बृहस्पतिवार की सुबह 8.30 बजे तक 133 मिलीमीटर बारिश दर्ज किया। जो इस सीजन में एक दिन का सर्वाधिक है। बारिश का सिलसिला बृहस्पतिवार को देर रात तक जारी रहा। मौसम विशेषज्ञ अगले तीन-चार दिन मौसम इसी तरह रहने की संभावना जता रहे हैं।

विज्ञापन


पिछले दिनों बारिश नहीं होने से लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल थे। मंगलवार की सुबह से मौसम ने करवट लिया। हालांकि, दिनभर बादल मंडराते रहे लेकिन शाम से देर रात तक बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली। इसके बुधवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की गई। बुधवार को दिन में बारिश रुकी रही, लेकिन रात होते ही आसमान में बादल फिर छाए और झमाझम बारिश शुरू हो गई। यह बृहस्पतिवार की सुबह तक जारी रही।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: 10 घंटे गुल रही गोलघर-विजय चौक समेत 30 हजार से अधिक घरों की बत्ती

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, 24 घंटे में गोरखपुर शहर में 133 व ग्रामीण क्षेत्र में 119. 5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। जिससे शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। बृहस्पतिवार को दिन का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस था जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा।

इसे भी पढ़ें: चिलुआताल मासूम हत्याकांड: ग्रामीण बोले- दरिंदा हाथ नहीं लगा, वरना यहीं मार डालते; फांसी से कम सजा न हो

वायुमंडल में 5000 फीट ऊंचाई पर बना है चक्रवाती दबाव

मौसम वैज्ञानिक कैलाश पांडेय के अनुसार नार्थ ईस्ट यूपी में वायुमंडल के ऊपरी सतह पर करीब पांच हजार फीट ऊंचाई पर एक चक्रवाती कम दबाव का हवा क्षेत्र बना हुआ है, जिसके चलते पंजाब, पश्चिमी यूपी, बरेली, बहराइच, गोरखपुर, कुशीनगर के रास्ते बिहार व असम की ओर कम दबाव की पट्टी बन गई है। इसके चलते दो से तीनों तक गोरखपुर व आसपास इलाके में हल्की से मध्यम बारिश का संभावना है। इसके बाद ही आसमान साफ होगा।

सात वर्षों में अगस्त माह में कब-कब हुई भारी बारिश
14 अगस्त 2017- 180.3 मिमी
5 अगस्त 2018- 85 मिमी
17 अगस्त 2019- 22.4 मिमी
17 अगस्त 2020- 27.6 मिमी
26 अगस्त 2021- 106.9 मिमी
2 अगस्त 2022- 96 मिमी
10 अगस्त 2023- 133 मिमी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed