फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी मेला, संवाद भवन में ‘स्वयं सिद्ध 2020’, देखें गोरखपुर की बड़ी खबरें

Fri, 17 Jan 2020 10:30 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Fri, 17 Jan 2020 10:30 AM IST
विज्ञापन
gorakhpur real time update, gorakhpur latest news update date 16 january 2020
गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी चढ़ाने के लिए पहुंचे श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
आइए, देखते हैं 16 जनवरी के रियल टाइम अपडेट्स पर...


मकरसंक्रांति के दूसरे दिन भी गोरखनाथ मंदिर में बहुत से श्रद्धालु खिचड़ी चढ़ाने पहुंचे थे पर उन पर ठंढ का असर साफ दिखा। महिलाएं पुरुष, जो गए थे उनके साथ बच्चे भी थे, पर बृहस्पतिवार को कड़ाके की ठंढ की वजह से भीड़ कम दिखी। ठंढ का सबसे अधिक असर मेले में देखने केा मिला। झूला चर्खी जबसे लगा है वहां पर घूमने वाले जरूर उसका आनंद ले  रहे थे, पर ठंढ अधिक होने के कारण युवा भी झूले चर्खी पर चढ़ने से परहेज करते नजर आए।

मकरसंक्रांति का पर्व भले ही एक दिन मनाया जाता है पर गोरखनाथ मंदिर में श्रद्धालु एक महीने तक गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने आते हैं। यह परम्परा सदियों से चली आ रही है। यह और बात है कि  खिचड़ी के बाद बुढ़वा मंगल को भी भारी भीड़ होती है। उस दिन भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं और बाबा गुरु गोरखनाथ को अपनी खिचड़ी चढ़ाते हैं।

उस दिन का नजारा भी खिचड़ी के त्योहार जैसा होता है। ऐसी मान्यता है कि बुढ़वा मंगल केा खिचड़ी चढ़ाने  का महात्म भी मकरसंक्रांति के जैसा होता है। इस नाते उस दिन भी दूर दूर से लोग आकर खिचड़ी चढ़ाते हैं। स्थानीय लोग भीड़ से बचने के लिए मकरसंक्रांति के बाद ही खिचड़ी चढ़ाते हैं। महानगर और आस पास के लोग महीने में कभी भी आकर खिचड़ी चढ़ाते हैं, जब मौसम उनके अनुकूल होता है तब लोग पहुंच जाते हैं।

कैंपस में देश विरोधी नारे न लगें, यह भी देशभक्ति: आनंद

gorakhpur real time update, gorakhpur latest news update date 16 january 2020
कार्यक्रम का उद्घाटन करते प्रोफ़ेसर सुषमा पांडेय,आनंद गौरव, आदर्श चंद्र कौशिकl - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रवाद के साथ ही रचनात्मक मूल्यों का भी विकास होना जरूरी है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का मानना है कि देशभक्ति सिर्फ सीमा पर खड़े होकर ही देश की रक्षा करने से ही नहीं होती है।

विश्वविद्यालय या फिर कॉलेज कैंपसों में देश विरोधी नारे न लगें, इसपर भी ध्यान देने से होती है। यह कहना है कि प्रांत संगठन मंत्री आनंद गौरव का। वह बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय के संवाद भवन में आयोजित ‘स्वयं सिद्ध 2020’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।  

एबीवीपी का सात दिवसीय ‘स्वयं सिद्ध’ कार्यक्रम बृहस्पतिवार को शुरू हुआ। इसका उद्घाटन प्रो. सुषमा पांडेय और आदर्श कौशिक ने किया। वक्ताओं ने बताया कि विद्यार्थी परिषद और राष्ट्रीय कला मंच की ओर से आयोजित कार्यक्रम ऐतिहासिक है। इसके तहत 16 तरह की प्रतियोगिताएं होंगी। 17 जनवरी को पेंटिंग, रंगोली और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, 18 जनवरी को मेंहदी, बैडमिंटन, पोस्टर पेंटिंग व शतरंज प्रतियोगिता, 19 जनवरी को मैराथन, एकल व समूह नृत्य, 20 जनवरी को भाषण व काव्य गोष्ठी और 21 जनवरी को निबंध प्रतियोगिता होगी। वहीं 22 जनवरी को समापन समारोह दीक्षा भवन में होगा।

यूथ क्रिकेट क्लब ने केएसएम क्रिकेट एकेडमी को किया पराजित

gorakhpur real time update, gorakhpur latest news update date 16 january 2020
एस एम क्रिकेट एकेडमी और यूथ क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया क्रिकेट मैच। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से रेलवे क्रिकेट ग्राउंड में जिला क्रिकेट लीग का आयोजन किया गया है। इस क्रम में बृहस्पतिवार को यूथ क्रिकेट क्लब और केएसएम क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया। इसमें यूथ क्रिकेट क्लब ने केएसएम क्रिकेट एकेडमी को सात विकेट से हरा दिया। केएसएम टीम ने सात विकेट पर 178 रन बनाए। सूरज मिश्र ने सर्वाधिक 61 रन बनाए।

यूथ क्लब की टीम ने 26.3 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया। क्लब की ओर से अमन ने सर्वाधिक 78 रन बनाए। उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। मैच में अमित सिंह, शुभम, राकेश, प्रशंात, नरेंद्र, विनोद सिंह आदि मौजूद रहे। सचिव विनय सिंह ने बताया कि शुक्रवार को विजयंती स्पोर्ट्स क्रिकेट और राम स्पोर्ट्स के बीच मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

24वीं सब जूनियर राष्ट्रीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

gorakhpur real time update, gorakhpur latest news update date 16 january 2020
रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम 24 वी राष्ट्रीय सब जूनियर टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता। - फोटो : अमर उजाला
रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को 24 वीं सब जूनियर राष्ट्रीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच खेला गया। इसमें गोवा की टीम ने जम्मू कश्मीर को पराजित कर दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गोवा की टीम ने 120 रन बनाए जिसके जवाब में जम्मू कश्मीर की पूरी टीम 53 रनों पर ही सिमट गई।

इससे पहले मुख्य अतिथि एडीजी जोन दावा शेरपा ने ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ और अनीस अहमद लारी के चित्र पर पुष्पार्चन किए और दीप जलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम रही। इस क्रम में राजेश कुमार गुप्ता, राकेश सिंह पहलवान, सुभाष चंद, देवेंद्र पाल, तौसीफ अहमद लारी, आदित्य शुक्ला, जमील अहमद, जितेंद्र चौधरी, इमरान अहमद और राजू सिंह को आयोजन समिति की ओर से सम्मानित किया गया।

 गोवा ने टास जीतकर बल्लेबाजी शुरू की और 120 रन बनाया। गोवा की तरफ से सईस ने सर्वाधिक 46 रन बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जम्मू कश्मीर की टीम सिर्फ 53 रन पर ही ढेर हो गई। इस दौरान अभिषेक सिंह, बलवंत सिंह, रीना सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
gorakhpur real time update, gorakhpur latest news update date 16 january 2020
प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम 24 वी राष्ट्रीय सब जूनियर टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी बच्चे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed