{"_id":"5f1745d08ebc3e9f6a14ec0e","slug":"gorakhpur-railway-gorakhpur-city-news-gkp359022188","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंफर्म टिकट के लिए बन गए सीनियर सिटीजन, पकड़े गए और लगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंफर्म टिकट के लिए बन गए सीनियर सिटीजन, पकड़े गए और लगा जुर्माना
विज्ञापन

गोरखपुर। मुंबई की स्पेशल ट्रेनों में टिकट नहीं मिलने पर यात्रियों ने सीनियर सिटीजन बनकर सफर करना शुरू कर दिया है। सोमवार को बस्ती स्टेशन पर कुशीनगर एक्सप्रेस में पांच यात्रियों को स्लीपर कोच से कंफर्म टिकट के साथ पकड़ा गया। सभी ने उम्र ज्यादा बताकर सीनियर सिटीजन का टिकट बनवा लिया था। सभी से जुर्माना वसूूला गया।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अंबर प्रताप सिंह के निर्देश पर 01016 कुुशीनगर एक्सप्रेस में छापा मारा गया। गोरखपुर के टीटीई मेराज खान ने कोच संख्या एस-11 एवं एस-12 के यात्रियों का बस्ती स्टेशन पर टिकट आईडी चेक करने पर चार्ट से आईडी में उम्र का मिलान किया। जिसमें पाया गया कि दोनों कोच में यात्रा करने वाले रामचंद्र, अशोक कुमार, शिव कुमार, कादिर अली और जरीना खातून की टिकट पर अंकित उम्र और वास्तविक उम्र में काफी अंतर है। सभी ने सीनियर सिटिजन कोटे से टिकट लिया था लेकिन उनकी उम्र 40 से 45 के बीच है। टिकट इंटरनेट के माध्यम से बाहर से बना था।
सीनियर सिटीजन में दोनों यात्रियों का टिकट भी कंफर्म था। ट्रेन चलने के बाद टीटीई ने सहायक वाणिज्य प्रबंधक एसके संखवार, कंट्रोल रूम तथा सीटीटीआई हेडर्क्वाटर को सूचना दी। यात्रियों से गोंडा स्टेशन पर प्रति यात्री 380 रुपये जुर्माना वसूला गया। यात्रियों से पूछताछ में बताया कि मुंबई में जहां वे काम करते हैं, वहां से ही मालिक ने मुंबई के दलालों के माध्यम से टिकट भेजा है। लखनऊ मंडल के पीआरओ ने बताया कि पांचों यात्री उम्र अधिक दर्शा कर सीनियर सिटिजन कोटा का कंफर्म टिकट लिए थे। अवैधानिक तरीके से यात्रा करने पर सभी से जुर्माना वसूला गया है।