फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur police caught ten cattle including two cattle smugglers, others ran away

बढ़ी पुलिस की सख्ती: पिकअप से ले जा रहे थे 10 गोवंश, पीछे थी पुलिस- घिरा देखकर गाड़ी छोड़ भागे; 2 गिरफ्तार

Tue, 24 Dec 2024 12:30 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 24 Dec 2024 12:30 PM IST
सार

जानकारी के अनुसार, पुलिस रात में सक्रिय हो रहे गोवंश तस्करों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चला रही है। कैंट पुलिस ने सोमवार की रात रेलवे स्टेशन रोड के पास से पिकअप में लादकर गोवंश ले जाने की सूचना मिली। पुलिस की घेराबंदी देख तस्कर भागने लगे। पुलिस नि पीछा कर एक तस्कर को पकड़ लिया।

विज्ञापन
Gorakhpur police caught ten cattle including two cattle smugglers, others ran away
शहर में रात में चेकिंग करती पुलिस(सांकेतिक) - फोटो : स्त्रोत-पुलिस

विस्तार

गोवंश तस्करों के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार की रात कैंट पुलिस को बड़ी सफलता मिली। दो अलग - अलग जगहों से घेराबंदी कर पुलिस ने दो पिकअप को पकड़ा।  गाड़ी छोड़ कर भाग रहे दो तस्करों को पुलिस ने पीछा कर दबोच लिया। जबकि अन्य साथी भागने में सफल रहे। दोनों गाड़ी में पांच - पांच गोवंश लदे हुए थे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पुलिस रात में सक्रिय हो रहे गोवंश तस्करों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चला रही है। कैंट पुलिस ने सोमवार की रात रेलवे स्टेशन रोड के पास से पिकअप में लादकर गोवंश ले जाने की सूचना मिली। पुलिस की घेराबंदी देख तस्कर भागने लगे। पुलिस नि पीछा कर एक तस्कर को पकड़ लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने पिकअप में लदा पांच गोवंश बरामद किया। इसी प्रकार इंजीनियरिंग कॉलेज के पास से भी पुलिस ने एक पिकअप को पकड़ा। एक तस्कर को गिरफ्तार कर पांच गोवंश बरामद किया। पुलिस की पूछताछ में उनकी पहचान कुशीनगर जिले के कोतवाली क्षेत्र के सिधारी गांव निवासी गंगेश कुशवाहा और बसिया गांव निवासी सहबाज के रूप में हुई। पुलिस उनके खिलाफ केस दर्ज कर करवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed