फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Youths sitting in an auto stole Rs 14,000 from the pocket of a retired clerk

Gorakhpur News: ऑटो में बैठे युवकों ने रिटायर्ड क्लर्क के जेब से 14 हजार रुपये उड़ाए

Wed, 06 Aug 2025 12:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Youths sitting in an auto stole Rs 14,000 from the pocket of a retired clerk
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके में जेल बाईपास पर मंगलवार सुबह ऑटो सवार बुजुर्ग सीपी त्रिपाठी की जेब से 14 हजार रुपये जेबकतरों ने उड़ा दिए। वह एटीएम से रुपये निकालकर ऑटो से जा रहे थे। पीड़ित ने मामले में शाहपुर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

सरस्वतीपुरम कॉलोनी निवासी सीपी त्रिपाठी महराजगंज के परतावल ब्लॉक से क्लर्क पद से रिटायर्ड हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह 11 बजे जेल बाईपास स्थित एसबीआई के एटीएम से रुपये निकाले। इसके बाद वह बिजली का बिल जमा करने पादरी बाजार जा रहे थे। सड़क की दूसरी लेन पहुंचकर वह ऑटो में सवार हो गए। आरोप है कि ऑटो में पहले से एक युवक बैठा था। कुछ दूरी पर ऑटो के जाने पर एक और युवक उनके बगल में बैठ गया। इसके बाद दोनों युवक रुपये को लेकर आपस में विवाद करने लगे। पादरी बाजार चौराहे से पहले चालक ने कप्तानगंज जाने की बात कहकर वहीं उतार दिया। बाद में जब वह रुपये देखने के लिए जेब में हाथ डाला तो रुपये गायब थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed