फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Young man and woman killed in two road accidents, two seriously injured

Gorakhpur News: दो सड़क हादसों में युवक व महिला की मौत, दो गंभीर

Sun, 12 Oct 2025 02:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Young man and woman killed in two road accidents, two seriously injured
रामगढ़ताल में लहसड़ी बंधे पर बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर
विज्ञापन

बेलीपार में सड़क पार कर रही महिला को अज्ञात वाहन ने रौंदा
गोरखपुर। शहर और देहात क्षेत्र में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है। मृतकों में एक युवक और एक महिला शामिल हैं।
पहला हादसा शुक्रवार की रात करीब 11 बजे रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के लहसड़ी बंधे पर हुआ। बताया जा रहा है कि शिव मंदिर के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दोनों बाइकें उछलकर सड़क किनारे जा गिरीं। यामाहा बाइक सवार गोविंद चौधरी (21) निवासी लहसड़ी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी बाइक पर सवार महुईसुघरपुर निवासी रोशन शुक्ला और सूरज गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, डॉक्टरों ने गोविंद को मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों बाइकों की रफ्तार बहुत तेज थी और मोड़ पर नियंत्रण खोने के कारण हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि लहसड़ी बंधे का मोड़ बेहद खतरनाक है यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बेलीपार में अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत
दूसरा हादसा शनिवार की सुबह बेलीपार थाना क्षेत्र के फोरलेन पर जय होटल के पास हुआ। करीब 60 वर्षीय एक महिला सड़क पार कर रही थी तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतका इलाके में भीख मांगकर गुजर-बसर करती थी। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतका की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed