फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Villagers stopped 20 vehicles that went to dump garbage in Jamuad.. sat on a dharna

Gorakhpur News: कचरा गिराने गईं 20 गाड़ियों को ग्रामीणों ने रोका..बैठ गए धरने पर- जानिए क्यों थी इतनी नाराजगी

Mon, 11 Aug 2025 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 11 Aug 2025 01:25 AM IST
सार

कचरा में मृत जानवर, मेडिकल वेस्ट तक शामिल होता है। इसकी वजह से बच्चों का खेलना-कूदना बंद हो गया है। लोग सुबह टहलने नहीं निकल पा रहे हैं। गांव में मक्खियां काफी ज्यादा हो गई हैं। आए दिन संक्रामक बीमारियों से लोग पीड़ित हो रहे हैं। करीब तीन घंटे के प्रदर्शन के बाद अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह धरना स्थल पर पहुंचे।

विज्ञापन
In Gorakhpur, Villagers stopped 20 vehicles that went to dump garbage in Jamuad.. sat on a dharna
कूड़ा गिरने का विरोध करते ग्रामीण।

विस्तार

जंगल कौड़िया (गोरखपुर)। जंगल कौड़िया ब्लॉक के ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर और जमुआड़ में फ्रेश वेस्ट बायो ट्रामल प्लांट पर रविवार को कचरा गिराने गई नगर निगम की गाड़ी को ग्रामीणों ने रोक दिया। करीब 20 गाड़ियां कचरा लेकर खड़ी रहीं।
विज्ञापन


मौके पर पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब तीन घंटे बाद पहुुंचे अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने आश्वस्त किया कि अब यहां कचरा नहीं गिराया जाएगा। इसके बाद ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन खत्म किया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, रविवार की सुबह नौ बजे शहर से कचरा लेकर नगर निगम की गाड़ियां जंगल कौड़िया फोरलेन के समीप नगर निगम से संचालित फ्रेश वेस्ट बायो ट्रामल प्लांट पर पहुंची। इस बीच ग्रामीण भी पहुंच गए। उन्होंने प्लांट पर कचरा गिराने और उसके निस्तारण का विरोध शुरू कर दिया।

ग्रामीणों ने कालेसर-जमुआड़ फोरलेन मार्ग पर नगर निगम की 20 कचरा गाड़ियों को रोक दिया और प्लांट के सामने धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों का कहना था कि करीब 10-11 माह से जमुआड़ गांव के पास खुले में कचरा डंप किया जा रहा है। इससे पूरे इलाके में दुर्गंध फैल रही है।
विज्ञापन

कचरा में मृत जानवर, मेडिकल वेस्ट तक शामिल होता है। इसकी वजह से बच्चों का खेलना-कूदना बंद हो गया है। लोग सुबह टहलने नहीं निकल पा रहे हैं। गांव में मक्खियां काफी ज्यादा हो गई हैं। आए दिन संक्रामक बीमारियों से लोग पीड़ित हो रहे हैं। करीब तीन घंटे के प्रदर्शन के बाद अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह धरना स्थल पर पहुंचे।

ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि अब उस स्थान पर कूड़ा नहीं गिराया जाएगा। अपर नगर आयुक्त के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन समाप्त किया। इस दौरान जमुआड़ के ग्राम प्रधान ऋतुराज सागर, मोहम्मदपुर के ग्राम प्रधान अभिमन्यु यादव, सोहन निषाद, रामऔतार निषाद, ज्ञान यादव, गब्बू यादव, शिवा यादव, जीतेंद्र निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

थाना प्रभारी और नायब तहसीलदार भी नहीं मना सके
चिलुआताल थाना प्रभारी अतुल कुमार श्रीवास्तव और नायब तहसीलदार अरविंद कुमार पांडेय ने लोगों को शांत कराने की कोशिश की। स्थानीय पुलिस और प्रशासन के काफी समझाने के बावजूद ग्रामीणों ने धरना समाप्त करने से इन्कार कर दिया।

ग्रामीणों ने कहा कि जब तक नगर आयुक्त आकर आश्वासन नहीं देंगे, धरना प्रदर्शन चलता रहेगा। इसी बीच अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह पहुंचे और उन्होंने आश्वस्त किया यहां का सारा कचरा निस्तारित कराएंगे। तत्काल प्रभाव से यहां कूड़ा गिराया जाना बंद कराया जाएगा।

जैविक कचरे से दुर्गंध आती हैं उन्हें बाॅयोडीकंपोजर या अन्य विधियों का उपयोग कर निस्तारित करने के निर्देश दिए गए हैं। शीघ्र ही कूड़ा निस्तारण केंद्र दूसरी जगह स्थापित किया जाएगा: निरंकार सिंह, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed