फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Vidya Parishad meeting in DDU today... Economics department may be separated from Commerce faculty

Gorakhpur News: डीडीयू में विद्या परिषद की बैठक आज... वाणिज्य संकाय से अलग हो सकता है अर्थशास्त्र विभाग

Mon, 07 Apr 2025 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Vidya Parishad meeting in DDU today... Economics department may be separated from Commerce faculty
कला और वाणिज्य दोनों संकायों में कॉमन विषय के रूप में है अर्थशास्त्र
विज्ञापन

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सोमवार को विद्या परिषद की बैठक होगी। इसमें वाणिज्य से अर्थशास्त्र विभाग को हटाकर कला संकाय में जोड़ने का प्रस्ताव रखा जाएगा। योजना को वाणिज्य संकाय के बोर्ड ऑफ स्टडीज से मंजूरी भी मिल गई है। विद्या परिषद की बैठक में इस पर अंतिम निर्णय होगा।
वाणिज्य संकाय के तहत वाणिज्य विभाग, व्यवसाय प्रशासन विभाग और अर्थशास्त्र विभाग आते हैं। अर्थशास्त्र कला संकाय में भी आता है। प्रदेश के कई विश्वविद्यालयों में अर्थशास्त्र कला संकाय का हिस्सा है, जबकि कई विश्वविद्यालयों में वाणिज्य का। माना जा रहा है कि इस प्रस्ताव को लेकर कई शिक्षक विरोध कर सकते हैं।
विज्ञापन

दरअसल, अर्थशास्त्र कला और वाणिज्य दोनों संकाय के अधीन आता है। इसलिए दोनों संकायों के अधिष्ठाता बनने का अवसर अर्थशास्त्र विभाग के वरिष्ठ शिक्षकों के पास होता है। वाणिज्य विभाग के शिक्षकों से इन हितों को लेकर सीधा टकराव है। इसके अलावा अर्थशास्त्र की मान्यता ज्यादातर कला के विषय के रूप में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
छह नए कोर्स को मिलेगी मंजूरी
सत्र 2025-26 में इंजीनियरिंग और वाणिज्य संकाय में आधा दर्जन कोर्स शुरू किए जाने की योजना है। इन नए कोर्सेज को विद्या परिषद से मंजूरी मिल जाएगी। इसके अलावा ‘स्वयम’ पोर्टल के जरिये ऑनलाइन कोर्स पर क्रेडिट दिए जाने की योजना को भी मंजूरी मिलेगी।



कार्य परिषद 10 को

विश्वविद्यालय में 10 अप्रैल को कार्य परिषद की बैठक होगी। इसका एजेंडा भी जारी हो गया है। इसके पूर्व आठ अप्रैल को सुबह 11 बजे से परीक्षा समिति की बैठक होगी। आठ को ही दोपहर 12 बजे से प्रवेश समिति की बैठक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed