फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: UCO Bank: Appealed to SSP to register a case against the cashier.

यूको बैंक : कैशियर पर केस दर्ज करने के लिए एसएसपी से लगाई गुहार

Thu, 02 Jan 2025 01:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: UCO Bank: Appealed to SSP to register a case against the cashier.
गोरखपुर। यूको बैंक की बेलघाट शाखा में एक कैशियर ने 34 ग्राहकों के साथ 31 लाख रुपये की जालसाजी की है। बैंक प्रशासन की जांच में इस धोखाधड़ी की पुष्टि हुई है। बैंक के आंचलिक शाखा अयोध्या के उप प्रमुख नीरज कुमार ने एसएसपी डाॅ. गौरव ग्रोवर को पत्र भेजकर मुकदमा दर्ज कराने का आग्रह किया है। पत्र में जांच का संक्षिप्त विवरण भी शामिल है।
विज्ञापन

एसएसपी को भेजे गए पत्र में उप आंचलिक प्रमुख ने लिखा है कि यूको बैंक का प्रधान कार्यालय कोलकाता में है। अयोध्या अंचल में बैंक की 42 शाखाएं हैं। बेलघाट के शाहपुर स्थित शाखा में उरुवा के गुचियारी गांव का रहने वाला मो. कलीम कैशियर के पद पर कार्यरत था। उसने ग्राहकों के साथ जालसाजी करने के साथ ही उनके रुपये खाता में जमा न करके हड़प लिया है। शिकायत पर बैंक की ओर से जांच की गई तो पता चला कि 34 खाताधारकों के 31 लाख रुपये उसने हड़पे हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर कैशियर मो. कलीम को निलंबित कर दिया गया है। बैंक की छवि खराब हो रही है। भविष्य में धोखाधड़ी की रकम बढ़ सकती है। मामले में केस दर्ज किया जाना आवश्यक है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed