फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur news: Two middle-aged people died after falling

Gorakhpur News: सड़क पर चक्कर खाकर गिरे दो अधेड़, हुई मौत- तेज धूप और गर्मी बनी 'काल'

Wed, 19 Jun 2024 11:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 19 Jun 2024 11:41 AM IST
सार

गोरखपुर के गुलरिहा और रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में मंगलवार को तेज धूप में सड़क पर चलते-चलते चक्कर खाकर गिरे दो अधेड़ की मौत हो गई। गुलरिहा पुलिस अधेड़ की पहचान चिलुआताल थाना क्षेत्र के मानबेला के खान मड़ैया निवासी मीने उर्फ छोटू के रूप में की।

विज्ञापन
Gorakhpur news: Two middle-aged people died after falling
धूप - फोटो : freepik

विस्तार

गोरखपुर के गुलरिहा और रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में मंगलवार को तेज धूप में सड़क पर चलते-चलते चक्कर खाकर गिरे दो अधेड़ की मौत हो गई। गुलरिहा पुलिस अधेड़ की पहचान चिलुआताल थाना क्षेत्र के मानबेला के खान मड़ैया निवासी मीने उर्फ छोटू के रूप में की।

विज्ञापन


वहीं, रामगढ़ताल पुलिस ने दुर्गापुरम के निकट आटा चक्की निवासी सत्यनरायण स्वरूप के रूप में की। सूचना के बाद पहुंचे दोनों के परिजन शव साथ लेकर चले गए। बताया जा रहा है कि तेज धूप और गर्मी की वजह से दोनों की मौत हुई है।
विज्ञापन


मानबेला के खान मड़ैया निवासी मीने उर्फ छोटू वेल्डिंग और टीनशेड लगाने का काम करते थे। मंगलवार को दोपहर बाद मेडिकल काॅलेज मार्ग का पूर्वी लेन पकड़कर वह पैदल झूंगिया की तरफ जा रहे थे। पोस्टमार्टम हाउस के पास अचानक वह गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोग और मेडिकल चौकी की पुलिस जब तक उनके पास पहुंची तब तक मीने की मौत हो चुकी थी। उनके दोनों बेटे आफताब और शरीफ बिना पोस्टमार्टम कराए शव लेकर घर चले गए।


इसी क्रम में रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के दुर्गापुरम के पास के रहने वाले सत्यनरायण नगर निगम में काम करते हैं। दोपहर एक बजे के करीब वह किसी काम से रानीबाग-पथरा की तरफ गए थे। अभी वह पथरा पुलिया से आगे पहुंचे ही थे कि अचानक सड़क पर गिर गए। स्थानीय मोहल्ले के लोग उनके पास पहुंचे तो उनकी मौत चुकी थी। जेब से मिले कागजात से पहचान करते हुए पीआरवी पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed