फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Two friends riding a bike died after colliding with a truck.

Gorakhpur News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

Sat, 27 Sep 2025 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Two friends riding a bike died after colliding with a truck.
सहजनवां थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात गीडा के सेक्टर 26 मोड़ पर हुआ हादसा
विज्ञापन




पड़ोसी की बाइक लेकर गए थे खलीलाबाद, देर रात लौटते समय हुई दुर्घटना



सहजनवां। थाना क्षेत्र अंतर्गत गीडा सेक्टर-26 मोड़ पर बृहस्पतिवार देर रात अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में अमन साहनी (20) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका दोस्त ऋतिक साहनी (19) गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। देर रात ऋतिक की भी मौत हो गई। दोनों युवकों के मौत की खबर फैलते ही मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



खोराबार थाना क्षेत्र के सहना गांव निवासी अमन साहनी (20) बृहस्पतिवार को गांव के ही दोस्त ऋतिक साहनी (19) के साथ बाइक से खलीलाबाद गया था। देर रात लौटते समय गीडा सेक्टर-26 मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में अमन की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल ऋतिक को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी सहजनवां लाया गया।
विज्ञापन




हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान ऋतिक की भी मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस ट्रक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




दोनों के पिता मुंबई में करते हैं पेंट-पॉलिस



पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाला अमन दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई आर्यन इंटर का छात्र है। अमन के पिता मुंबई में पेंट-पॉलिश का काम करते हैं। ऋतिक माता-पिता का इकलौता बेटा था और बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। उसकी एक बड़ी बहन है। ऋतिक के पिता भी मुंबई में पेंट-पॉलिश का काम करते हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही वह गोरखपुर के लिए रवाना हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों युवक होनहार और मिलनसार थे। उनकी पारिवारिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है।




ग्रामीणों ने की परिवार की मदद



गांव में दोनों युवकों की मौत से हर कोई गहरे दुख में है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे ग्रामीण पीड़ित परिवारों की मदद कर रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद दोनों युवकों के शव को गांव ले जाया गया। दाह संस्कार के लिए उनके पिता का इंतजार किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पिता के मुंबई से लौटने के बाद ही अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। एक साथ दो युवकों की मौत से गांव का माहौल गमगीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed