फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Two accused of firing arrested with pistol

Gorakhpur News: फायरिंग करने के दो आरोपी पिस्टल के साथ गिरफ्तार

Sat, 10 May 2025 01:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Two accused of firing arrested with pistol
खजनी के छपिया बाजार के पास बृहस्पतिवार को हुई थी फायरिंग
विज्ञापन

गगहा के दो युवक हुए थे घायल- बेलघाट के रहने वाले है दोनों आरोपी
खजनी। छपिया बाजार में बारात को जा रहे युवकों को गोली मारने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान बेलघाट के अर्जुन चौहान और आसिफ के रूप में हुई। इसमें एक आरोपी अर्जुन चौहान के चाचा का ससुराल गगहा के मंझरिया में है। कुछ दिन पहले यह चाचा के साथ तरकुलहा मंदिर गया था। जहां ससुराल वाले भी गए थे। भोजन के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। इसी खुन्नस में अर्जुन ने अपने साथी आसिफ खान के साथ फायरिंग की। जिसमें गगहा पंडित नगवां निवासी शुभम यादव व मंझरिया के अनिल चौहान घायल हो गए थे। मेडिकल कालेज में दोनों का उपचार चल रहा है।
एसपी दक्षिणी जितेन्द्र कुमार ने घटना का पर्दाफाश करते हुए कहा कि शुभम यादव के पिता विरेन्द्र यादव की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया था। जांच करते हुए दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो घटना के पीछे की वजह सामने आई। गिरफ्तार आरोपी अर्जुन चौहान ने बताया कि उसके चाचा की ससुराल मंझरिया में है। दो मई को वह चाचा के साथ तरकुलहा देवी मंदिर गया था। वहां पर शुभम, अनिल और पवन भी आए थे। खाने-पीने के दौरान चाचा के ससुराल वालों ने उसके मोटापे का मजाक उड़ाते हुए चिड़ा दिया।
विज्ञापन

इसी बात को लेकर विवाद हुआ था और एक दूसरे को देख लेने की धमकी दी थी। इसी बीच उसे पता चला कि मंझरिया से गीडा स्थित बारातघर में बारात आ रही है, जिसमें उसे चिढ़ाने वाले भी आ रहे हैं। इसके बाद वह अपने साथी आसिफ के साथ जीप से छपिया बाजार पहुंचा और कार को रोकने का इशारा किया। लेकिन, वह रुके नहीं, जिसके बाद उसने फायरिंग शुरू कर दी और ओवरटेक कर उनकी कार को रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी दक्षिणी ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद घटना में प्रयोग की गई जीप को भी बरामद कर लिया है। इसमें आसिफ खान हिस्ट्रीशीटर है और अर्जुन पर भी कई मुकदमें दर्ज हैं। दोनों के पास से पिस्टल भी बरामद हुई है। खजनी पुलिस कारतूस के खोखे की तलाश में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed