फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Three accused who beat up car riders returning from wedding, go to jail

Gorakhpur News: शादी से लौट रहे कार सवारों को पीटने वाले तीन आरोपी गए जेल

Fri, 15 Nov 2024 03:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Three accused who beat up car riders returning from wedding, go to jail
कैंपियरगंज। फरेंदा से शादी समारोह से लौट रहे कार सवारों के साथ जंगल में मंगलवार रात मारपीट के मामले में गिरफ्तार आरोपी अजय यादव निवासी हरनाथपुर, अंकुर दुबे पंडितपुर व अजय हरनाथपुर को पुलिस ने बृहस्पतिवार को जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन

मंगलवार रात 10:30 बजे फरेंदा थाने के कुशहवा निवासी आशुतोष सिंह अपने साथी आयुष सिंह, आर्यन यादव निवासी मोहद्दीपुर, दीपक सिंह निवासी मछलीगांव के साथ चार पहिया वाहन से मित्र अनुज त्रिपाठी की शादी में शामिल होकर फरेंदा से लौट रहे थे। जंगल ट्रीट में चाय पीने के लिए कार को धीमा किया। इसी दौरान कार सवार तीन युवकों ने ओवरटेक किया। वे गाड़ी लेकर आगे बढ़ गए तो कैंपियरगंज ब्लाॅक रोड के सामने रोककर हाकी डंडे से मारकर कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद चारों की पिटाई कर फरार हो गए। पीड़ित आशुतोष सिंह की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed