फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, The lovers had gone to meet their girlfriend...after getting caught, the family got them married

Gorakhpur News: प्रेमिका से मिलने गए थे प्रेमी...पकड़े जाने के बाद परिजनों ने करा दी शादी

Mon, 11 Aug 2025 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 11 Aug 2025 01:29 AM IST
सार

शनिवार की रात घर से चलकर युवक प्रेमिका से मिलने के उसके घर पहुंच गया। दोनों एक साथ बैठे ही थे कि इसकी भनक युवती के घर वालों को लग गई। इसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने पकड़कर युवक की पिटाई कर दी। इसी बीच किसी ग्रामीण ने थाने पर सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को लेकर थाने चली गई। पूछताछ के बाद युवती और युवक के परिजनों को थाने पर बुलाया गया।

विज्ञापन
In Gorakhpur, The lovers had gone to meet their girlfriend...after getting caught, the family got them married
शादी की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : adobe stock

विस्तार

सहजनवां/जगदीशपुर। सहजनवां और एम्स थाना क्षेत्र में प्रेमिका से मिलने गए युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पुलिस तक मामला पहुंचने के बाद पंचायत हुई। इसके बाद परिजनों ने दोनों जोड़ों की शादी करा दी।

विज्ञापन

कैंट थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर निवासी युवक व सहजनवां क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती आर्केस्ट्रा में काम करते थे।

साथ में काम करते हुए दोनों की जान पहचान हो गई और प्रेम हो गया। तीन वर्ष से दोनों एक दूसरे से मिल रहे थे। शनिवार की रात घर से चलकर युवक प्रेमिका से मिलने के उसके घर पहुंच गया। दोनों एक साथ बैठे ही थे कि इसकी भनक युवती के घर वालों को लग गई। इसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने पकड़कर युवक की पिटाई कर दी।
विज्ञापन


इसी बीच किसी ग्रामीण ने थाने पर सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को लेकर थाने चली गई। पूछताछ के बाद युवती और युवक के परिजनों को थाने पर बुलाया गया। थानाध्यक्ष महेश चौबे ने बताया कि युवक और युवती के परिजन दोनों की शादी करने के लिए तैयार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक को रातभर थाने में रखने के कारण शांतिभंग में उसका चालान कर दिया गया। जमानत मिलने के बाद परिजनों की मौजूदगी में दोनों ने मंदिर में शादी की।

वहीं, एम्स थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक का क्षेत्र की ही एक सजातीय युवती से प्रेम संबंध था। शनिवार की रात युवक अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था तभी लड़की के परिजनों ने देख लिया और लड़के को पकड़ लिया।


बाद में युवक किसी तरह घर आया। सुबह युवती की मां ने एम्स थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग। इस पर गांव के कुछ लोगों ने दोनों पक्षों को बैठाकर बातचीत की। निर्णय लिया गया कि दोनों सजातीय के साथ-साथ बालिग भी हैं तो इनकी शादी करा दी जाए। इसके बाद रविवार की शाम क्षेत्र के एक मंदिर में दोनों पक्ष व गांव के लोगों की मौजूदगी में इनकी शादी करा दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed