फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: The flow of the river has become straight at Kamharia Ghat, the road is also safe now

Gorakhpur News: कम्हरिया घाट पर सीधी हुई नदी की धारा, सड़क भी अब सुरक्षित

Sun, 22 Jun 2025 01:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: The flow of the river has become straight at Kamharia Ghat, the road is also safe now
सरयू नदी के कटान से लिंक एक्सप्रेस-वे के वजूद पर आ गया था खतरा
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने 200 करोड़ रुपये दिए थे धारा मोड़ने के लिए

बेलघाट। सरयू नदी की धारा कम्हरिया घाट पर बीते नवंबर में पुल के बजाय अचानक लिंक एक्सप्रेस-वे की तरफ मुड़ गई थी। पानी के उतार-चढ़ाव से आए इस परिवर्तन ने सड़क के वजूद पर संकट खड़ा कर दिया था। ऐसी आशंका थी कि नदी पुल के बजाए बहाव के लिए नया रास्ता न बना दे। इसके बाद सेतु निगम ने धारा को सीधा करके वापस पुल की तरफ मोड़ा। राहत की बात यह है कि धारा सीधी होने से अब पुल व सड़क दोनों सुरक्षित हैं।
लिंक एक्सप्रेस-वे का निर्माण 31 दिसंबर को पूरा होना था। इससे पहले नवंबर के अंतिम सप्ताह में सरयू नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव के बाद लिंक एक्सप्रेस-वे के किनारे कटान होने लगा। एक सप्ताह में ही नदी पुल के एप्रोच तक पहुंच गई और सर्विस लेन की मिट्टी दरकने लगी। आनन-फानन में यूपीडा के अफसरों ने मौके का निरीक्षण किया। इसके बाद सिंचाई विभाग से मदद मांगी गई। बाद में सेतु निगम को यह काम सौंपा गया। सेतु निगम के अभियंताओं ने 200 करोड़ रुपये खर्च कर नदी की धारा को मोड़ा। इसके लिए सड़क की तरफ पहले जीओ बैग में मिट्टी भरकर डाली गई। इसके बाद लोहे का चैनल लगाकर इसे मजबूत बनाया गया। बाद में सड़क की तरफ से बोल्डर पिचिंग कर इसे पुख्ता किया गया।
विज्ञापन

सेतु निगम के अभियंता एके सिंह ने बताया कि सरयू नदी में पानी का प्रवाह अधिक होता है। बरसात में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सड़क के किनारे बोल्डर पिचिंग के बाद लोहे के एंगल लगाए गए हैं। उसके आगे प्लास्टिक की बोरियों की मजबूत दीवार बनाई गई है। इससे पानी पुल से ही होकर निकलेगा और सड़क पर कोई दबाव नहीं आएगा। धारा मोड़ने का लगभग 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed