फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: The country received five proposals for making semi conductors, three of them for UP.

Gorakhpur News: सेमी कंडक्टर बनाने को देश को मिले पांच प्रस्ताव, इनमें तीन यूपी के लिए

Sun, 22 Sep 2024 05:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: The country received five proposals for making semi conductors, three of them for UP.
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सुशासन के बल पर यूपी निवेश का भी सबसे आकर्षक गंतव्य बना है। यह देश का सबसे बड़ा मोबाइल फोन मैन्युफैक्चरिंग स्टेट बन गया है। भारत में बनने वाले मोबाइल फोन में 55 फीसदी की हिस्सेदारी अकेले यूपी की है। सीएम ने कहा कि 12 सितंबर 2024 को ग्रेटर नोएडा में हुए सेमीकॉन इंडिया में भारत को सेमी कंडक्टर बनाने के लिए पांच निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इनमें से तीन प्रस्ताव यूपी के लिए हैं। एक निवेश से एक लाख नौकरियां मिलेंगी।
विज्ञापन

सीएम योगी शनिवार की शाम दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षा भवन में सैमसंग इनोवेशन कैंपस की ओर से आयोजित प्रमाणपत्र वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गोरखपुर विश्वविद्यालय और आईटीएम (इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट) के बीटेक के करीब 600 छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। उन्होंने अपने हाथों से आठ विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में बनने वाला 60 प्रतिशत मोबाइल कंपोनेंट भी उत्तर प्रदेश में ही तैयार होता है। यह यूपी में निहित संभावनाओं की ही क्षमता है कि सैमसंग दुनिया का पहला मोबाइल डिस्प्ले यूनिट चीन से भारत और भारत में भी उत्तर प्रदेश ले आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि 2017 के पहले उत्तर प्रदेश की परिस्थितियों से आहत दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी सैमसंग नोएडा की अपनी यूनिट बंद करना चाहती थी। मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने सैमसंग के अधिकारियों को बुलाकर बातचीत की। उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी सभी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। ऐसा किया भी। इसका परिणाम हुआ कि 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून ने सैमसंग ने दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल फोन मैन्युफैक्चरिंग फैक्टरी का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन, सैमसंग साउथ वेस्ट एशिया के प्रेसिडेंट और सीईओ जेबी पार्क, इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर स्किल कॉउंसिल ऑफ इंडिया (ईएसएससीआई) की सीईओ डॉ. अभिलाषा गौड़ आदि मौजूद रहीं।

इंस्टिट्यूट से मिले ज्ञान को इंडस्ट्री से जोड़ना जरूरी
सीएम योगी ने कहा कि इंस्टिट्यूट से मिले ज्ञान को जब तक इंडस्ट्री से नहीं जोड़ेंगे, तब तक प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया मिशन को सफलता मिलने में कठिनाई होगी। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिन भी पाठ्यक्रमों को जोड़ा गया है, वे सभी न्यू एज कोर्स हैं, जो आज ग्लोबल मार्केट की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed