फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: The accused who attacked the kiln businessman and his friend with lethal weapons has been arrested

Gorakhpur News: भट्ठा व्यवसायी और दोस्त पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Mon, 19 May 2025 12:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: The accused who attacked the kiln businessman and his friend with lethal weapons has been arrested
हजनवां। अंडे की दुकान पर विवाद सुलझाने के दौरान ईंट-भट्ठा व्यवसायी और उनके दोस्त पर हमला कर घायल करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार लिया। गिरफ्तार अंडा विक्रेता से पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भिजवा दिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक बांका भी बरामद किया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बाहिलापार में शुक्रवार रात अंडा विक्रेता की दुकान पर कुछ युवकों से अंडा खाने के बाद रुपये के लेनदेन का विवाद चल रहा था। यह देख पाली निवासी भट्ठा व्यवसायी अभिषेक सिंह व उनके दोस्त अमन सिंह मौके पर पहुंचकर विवाद सुलझाने लगे। इस पर अंडा विक्रेता व उसके परिजनों ने दोनों पर चाकू व बांका से हमला कर दोनों को घायल कर दिया था। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। घायल के अभिषेक के पिता श्रीप्रकाश सिंह की तहरीर पर पुलिस ने उमेश चौहान, रमेश चौहान, गंगेश चौहान के विरुद्ध केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई। रविवार सुबह करीब आठ बजे थानाध्यक्ष महेश कुमार चौबे ने आरोपी गंगेश चौहान को मुड़कटिया बाग मोड़ के समीप से गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बांका भी बरामद किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed