फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Temperatures rose during the day, rain brought relief at night

Gorakhpur News: दिन में चढ़ा पारा, रात में बारिश ने पहुंचाई राहत

Thu, 02 Oct 2025 01:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Temperatures rose during the day, rain brought relief at night
बुधवार की देर रात गोरखपुर पिपराइच मार्ग पर हुई झमाझम बारिश में आते जाते लोग।
लगातार चौथे दिन बढ़त पर रहा अधिकतम और न्यूनतम तापमान
विज्ञापन

दुर्गा पूजा का मेला देखने आए लोग बारिश में फंसे, भीड़ के कारण भीगे
गोरखपुर। मौसम का मिजाज बुधवार की रात अचानक बदल गया। दिन में लगातार चौथे दिन तापमान बढ़त पर रहा तो रात साढ़े 11 बजे के बाद बारिश लोगों के लिए राहत लेकर आई। हल्की हवाओं के साथ कहीं झमाझम बारिश हुई तो कहीं हल्की फुहारों से मौसम सुहाना हो गया।

बुधवार को तापमान अधिकतम 35.6 और न्यूनतम 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक रहे। इस वजह से सुबह से लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे। रात में लगभग साढ़े 11 बजे अचानक आसमान में बादल छाए और बारिश होने लगी। कई इलाकों में हल्की फुहारों ने लोगों को भिगोया तो कहीं अचानक तेज बारिश के कारण लोग बुरी तरह से भीग गए। बारिश के बाद अब अनुमान लगाया जा रहा है कि आगामी दिनों में तापमान सामान्य रह सकता है।
विज्ञापन



रात में जब बारिश हुई उस समय हजारों की संख्या में अलग-अलग जगहों पर लोग दुर्गा पूजा पंडालों के सामने दर्शन-पूजन और मेला करने के लिए लोग पहुंचे थे। अचानक आई बारिश के कारण वे बुरी तरह से भीग गए। हर जगह अधिक भीड़ होने के कारण ज्यादातर लोग बारिश में भीग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पंडालों में किए जाने लगे उपाय
अचानक आई बारिश के कारण कई जगह पंडालों में पानी टपकने की आशंका में आयोजकों ने प्रतिमाओं को बचाने की कवायद भी शुरू कर दी। आयोजक तरह-तरह के उपाय करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed