फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Solve public problems immediately

Gorakhpur News: जनता की समस्याओं का करें त्वरित निस्तारण

Sat, 07 Jun 2025 12:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Solve public problems immediately
जनता दर्शन: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में सुनीं 200 लोगों की समस्याएं
विज्ञापन

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 200 लोगों से मिले और उनकी समस्याएं सुनीं। सीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें।

महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर लगीं कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक मुख्यमंत्री खुद पहुंचे और एक-एक कर उनकी समस्याओं को सुना। इत्मीनान से बात सुनते हुए उनके प्रार्थना पत्र लिए। पास में खड़े अधिकारियों को समस्या समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

अपराध व जमीन कब्जा किए जाने से संबंधी शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को अपराधियों व भू-माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गरीबों को उजाड़ने वाले कतई न बख्शे जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व सीएम ने प्रातःकाल गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर जाकर मत्था टेका। इसके बाद सीएम गोशाला पहुंचे और गायों के माथे पर हाथ फेरा, उन्हें खूब दुलारा और अपने हाथों से गुड़ खिलाया।

.................


आर्थिक मदद के लिए पहुंचे लोग
जनता दर्शन में कुछ लोग इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिया कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके इलाज का एस्टीमेट शीघ्रता से बनवाकर उपलब्ध कराए। इस दौरान यह निर्देश भी दिया कि अधिकारी यह भी सुनिश्चित करें कि जिन लोगों के पास आयुष्मान कार्ड है, उन्हें इलाज में किसी तरह की दिक्कत न होने पाए। जनता दर्शन में कुछ महिलाएं अपने बच्चों को लेकर आई थीं। मुख्यमंत्री ने इन बच्चों को खूब दुलारा और चॉकलेट के साथ आशीर्वाद दिया।


.............


सीएम के सामने नन्हे योद्धाओं ने मार्शल आर्ट्स के स्टेप्स दिखाए
शुक्रवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने मार्शल आर्ट्स सीखने वाले नन्हे योद्धाओं का समूह भी पहुंचा। इन नन्हे योद्धाओं ने मुख्यमंत्री को हैप्पी बर्थडे बोलते हुए गुलाब का फूल भेंट किया। बच्चों से मिली शुभकामना पर सीएम मुस्कुराने लगे और उन्हें आशीर्वाद के साथ चॉकलेट गिफ्ट किए। उन्होंने मुख्यमंत्री को मार्शल आर्ट्स के कुछ स्टेप्स भी दिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed