फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Small steps towards becoming a star in table tennis

Gorakhpur News: टेबल टेनिस में स्टार बनने की ओर बढ़ रहे नन्हें कदम

Tue, 20 Aug 2024 04:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 20 Aug 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Small steps towards becoming a star in table tennis
टेबल टेनिस की प्रैक्टिस करते वर्तिक।
गोरखपुर। पेरिस ओलंपिक्स में इस बार भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। हालांकि, वे मेडल से चूक गए। अब इनको देखकर गोरखपुर में नन्हें खिलाड़ी टेबल टेनिस में स्टार बनने की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में इन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। जनपद की दो बहनों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हो गया है।
विज्ञापन

टेबल टेनिस पिछले कुछ वर्षों पहले गोरखपुर में इतना प्रसिद्ध नहीं था। लेकिन लॉकडाउन के बाद हालात बदले हैं और इस ओलंपिक गेम में रूचि लेने वाली नई पौध तैयार हो रही है। शहर में इस वक्त तीन टेबल टेनिस की एकेडमी संचालित होती है जिसमें करीब 200 बच्चे अभ्यास करते हैं। यहां पर अभी अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार सुविधाएं तो नहीं हैं लेकिन इन खिलाड़ियों के हौसले में कोई कमी भी नहीं है। खिलाड़ियों का सपना देश के लिए पदक लाने का है।
विज्ञापन


-
नेशनल खेलने जाएंगी दो बहनें

तारामंडल क्षेत्र की रहने वाली दो बहनें सौम्या और सुकृति शुक्ला का प्रदर्शन पिछले कुछ समय में काफी अच्छा रहा है। 11 साल की सौम्या और 12 की सुकृति सितंबर में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में होने वाली नेशनल रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगी। दोनों बहनों ने लॉकडाउन के बाद टेबल टेनिस को शौकिया तौर पर शुरू किया था। सुकृति के पिता ईश्वर दत्त शुक्ल ने बताया कि एक साल बाद ही इनका प्रदर्शन काफी अच्छा हो गया। दोनों बहनें जिला और प्रदेश स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने लगीं। सौम्या ने 2023 में वडोदरा में हुई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। हाल ही में लखनऊ में संपन्न हुई प्रदेश स्तरीय चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन की बदौलत दोनों का चयन नेशनल चैंपियनशिप के लिए हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

देश के लिए पदक जीतना वर्तिक का सपना
तारामंडल के 14 वर्षीय खिलाड़ी वर्तिक त्रिपाठी पुरुष वर्ग में उभरते हुए खिलाड़ी हैं। वह छह साल से प्रैक्टिस कर रहे हैं। 2023 में क्लस्टर स्कूल्स में उन्होंने तीसरा स्थान हासिल किया था। इसके अलावा हाल ही में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता के अंडर-15, 17, 19 और पुरुष वर्ग में विजेता बने थे। वर्तिक का सपना है कि वह एक दिन देश के लिए मेडल जीतकर आएं। इसके लिए वे हमेशा विश्व स्तरीय खिलाड़ियों के गेम को देखकर उनसे सीखने की कोशिश करते हैं।


-
कोट..

टेबल टेनिस के प्रति पिछले कुछ समय में खिलाड़ियों का रुझान बढ़़ा है। यहां के खिलाड़ी अब प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं। आने वाले समय में यहां से कुछ अच्छे खिलाड़ी निकलेंगे।
- सलिल दत्त त्रिपाठी, कोच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed