फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: President will cover a distance of 129 km by road in two days

Gorakhpur News: दो दिन में राष्ट्रपति सड़क मार्ग से तय करेंगी 129 किमी की दूरी

Mon, 30 Jun 2025 12:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: President will cover a distance of 129 km by road in two days
राष्ट्रपति सड़क मार्ग से जाएंगी हर गंतव्य तक, पहले दिन 37, दूसरे दिन 92 किमी की सड़क यात्रा
विज्ञापन

गोरखपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिन में न केवल तीन बड़े संस्थानों के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगी, बल्कि गोरखपुर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद 129 किलोमीटर की दूरी सड़क मार्ग से तय करेंगी। राष्ट्रपति गोरखपुर में हर गंतव्य तक सड़क मार्ग से ही जाएंगी।

राष्ट्रपति सोमवार को दोपहर में गोरखपुर एयरपोर्ट आएंगी और वहां से ताल रिंग रोड के रास्ते रामगढ़ताल को देखते हुए सर्किट हाउस जाएंगी। वहां भोजन और विश्राम के बाद शाम चार बजे पैडलेगंज, मोहद्दीपुर के रास्ते एम्स जाएंगी। वहां से वापस सर्किट हाऊस आएंगी। देर शाम फिर पैडलेगंज, छात्रसंघ चौराहा, गोरखपुर विश्वविद्यालय, रोडवेज बस स्टेशन, कार्मल रोड, यातायात चौराहा होते हुए गोरखनाथ मंदिर जाएंगी और इसी रास्ते वापस लौटेंगी।
विज्ञापन

अगले दिन मंगलवार को राज्य के पहले महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय, पिपरी भटहट का लोकार्पण करने के लिए सर्किट हाउस से पैडलेगंज, मोहद्दीपुर, कौवाबाग तिराहा, पादरी बाजार, खजांची चौराहा से बीआरडी मेडिकल कॉलेज रोड होते हुए भटहट से पिपरी जाएंगी। वहां से फिर भटहट, मेडिकल कॉलेज, खजांची चौराहे से उनका काफिला स्पोर्ट्स कॉलेज रोड पर मुड़ेगा और बरगदवां तिराहा, सोनौली रोड से गोरखनाथ मंदिर पहुंचेंगी। वहां दोपहर भोज के बाद यातायात तिराहा, गोरखपुर विश्वविद्यालय, पैडलेगंज होते हुए सर्किट हाउस जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर बाद महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय आरोग्यधाम, सोनबरसा में अकादमिक भवन, ऑडिटोरियम, पंचकर्म का लोकार्पण तथा गर्ल्स हॉस्टल का शिलान्यास करने जाएंगी। वहां से गोरखनाथ मंदिर के रास्ते एयरपोर्ट की तरफ काफिला जाएगा।
पहले दिन एयरपोर्ट, सर्किट हाउस, एम्स और गोरखनाथ मंदिर आने-जाने में कुल करीब 37 किलोमीटर की दूरी सड़क मार्ग से पूरी करेंगी। जबकि अगले दिन सर्किट हाउस, महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय पिपरी भटहट, गोरखनाथ मंदिर, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय आरोग्यधाम सोनबरसा और एयरपोर्ट तक आवागमन में कुल 92 किलोमीटर सड़क मार्ग से यात्रा करेंगी। द्रौपदी मुर्मू ऐसी पहली राष्ट्रपति होंगी जो गोरखपुर में इतनी लंबी सड़क यात्रा करने जा रही हैं।

--
चौथी बार गोरखपुर में राष्ट्रपति का स्वागत करेंगे सीएम
सीएम योगी अपने आठ साल के कार्यकाल में चौथी बार गोरखपुर में राष्ट्रपति की अगवानी करने जा रहे हैं। वह इसके पहले तीन बार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का गोरखपुर में बतौर मुख्यमंत्री स्वागत कर चुके हैं। रामनाथ कोविंद 10 दिसंबर 2018 को महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक समारोह में, 28 अगस्त 2021 को आयुष विश्वविद्यालय के शिलान्यास और महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के लोकार्पण समारोह में और 4 जून 2022 को गीता प्रेस के शताब्दी वर्ष शुभारंभ समारोह में आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed