{"_id":"679e8a10eed088784a0e7c62","slug":"gorakhpur-news-practical-examinations-started-557-left-the-exam-on-the-first-day-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-826681-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू, पहले दिन 557 ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू, पहले दिन 557 ने छोड़ी परीक्षा
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की 12वीं की प्रयोगात्मक परीक्षा में पहले दिन 3536 पंजीकृत में से 557 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
गोरखपुर। जिले में यूपी बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। पहले दिन शनिवार को 31 परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट के भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षाओं का आयोजन किया गया। परीक्षा की निगरानी के लिए 32 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। पहले दिन 557 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अमरकांत सिंह ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को चार विद्यालयों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया है। पहले दिन सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने पांच अन्य विद्यालयों की प्रयोगात्मक परीक्षा का निरीक्षण किया। परीक्षा में कुल 3536 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, 2979 ने परीक्षा दी। 557 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित छात्रों को परिषद द्वारा दोबारा प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा। राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज स्थित ऑनलाइन कंट्रोल रूम से सभी परीक्षा केंद्रों की लाइव मॉनिटरिंग की गई। ऑनलाइन मॉनिटरिंग सेल प्रभारी किरन कुमार आरेतो ने बताया कि परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण वातावरण रहा और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली।